Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Dolly Khanna Portfolio: रेन इंडस्ट्रीज को चर्चित निवेशक डॉली खन्ना ने अपने पोर्टफोलियो से जोड़ा है
- इस कंपनी में सितंबर तिमाही के अंततक उनकी कुल हिस्सेदारी 1.72 प्रतिशत थी
- 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 75 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
Dolly Khanna Portfolio: 6 महीने में 75 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाला स्टॉक रेन इंडस्ट्रीज को लेकर बड़ी खबर आई है। जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान डॉली खन्ना ने इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। कंपनी की शेयरहोल्डिंग के अनुसार डॉली खन्ना के पास 5798355 शेयर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत तक थे। रेन इंडस्ट्रीज में दिग्गज निवेशक की कुल हिस्सेदारी 1.72 प्रतिशत की है। बता दें, जून तिमाही के दौरान कंपनी की शेयरहोल्डिंग में डॉली खन्ना का नाम नहीं था। ऐसे में या तो उस समय उनके पास एक प्रतिशत से कम का हिस्सा रहा हो। या फिर उन्होंने सभी शेयरों को दूसरी तिमाही में खरीदा हो।
शेयरों में तेजी (Rain Industries Share price)
आज बीएसई में कंपनी के शेयर 217 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 219.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश (Rain Industries share target price)
रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट के वीपी महेश ओझा कहते हैं, ‘रेन इंडस्ट्रीज के शेयर टेक्निकल चार्ट पर बुलिश नजर आ रहा है। जोकि आगे भी तेजी की तरफ संकेत दे रहा है। मौजूदा शेयरहोल्डर्स के लिए 208 रुपये का स्टॉप लॉस और 236 रुपये का टारगेट प्राइस रहेगा’ एक्सपर्ट का कहना है कि फ्रेश इनवेस्टर्स 198 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ मौजूदा स्तर पर शेयर खरीद सकते हैं।
लॉन्ग टर्म में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Rain Industries share performance)
बीते 6 महीने में रेन इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 75 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल से शेयरों का दाम बीएसई के डाटा के अनुसार 66 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 26 प्रतिशत और तीन साल में 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में स्टॉक की कीमतों में 298 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 157 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
इस कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी
प्रमोटर्स की कंपनी में 41.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक के पास 58.65 प्रतिशत हिस्सा है। म्यूचुअल फंड्स में ICICI PRUDENTIAL ने दांव लगाया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




