Home rss world hindi तूझ में रब दिखता…कैप्टन स्मित के लिए विदेशी सिंगर ने सीखी हिंदी,...

तूझ में रब दिखता…कैप्टन स्मित के लिए विदेशी सिंगर ने सीखी हिंदी, ‘थैंक यू’ कहने को गाया SRK का गाना

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक इजरायली-अमेरिकी संगीतकार ने फ्लाईदुबई फ्लाइट पर हमले के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के लिए उन्हें धन्यवाद देने का अनोखा तरीका चुना। आप भी सुनिए और देखिए…

इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के लिए शाहरुख खान का गाना ‘तुझ में रब दिखता है’ गाकर उन्हें थैंक्स कहा। फ्लाईदुबई की फ्लाइट पर हुए हमले के बाद बेंडा ने यह हिंदी गाना खास तौर पर सीखा और रिकॉर्ड किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह थैंक यू कहने का अपना छोटा सा तरीका है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा और लोगों ने उनकी हिंदी और इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि यह गाना मूल रूप से रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। यह शाहरुख खान की 2008 की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का है। बेंडा ने गाना कैप्टन मच्छार और दुनिया भर के भारतीयों के नाम किया। कई यूजर्स ने लिखा कि इस मौके के लिए गाना बिल्कुल सही चुना गया। एक यूजर ने कहा कि प्यार और सम्मान जताने की यह कोशिश दिल को छू गई। दूसरे ने लिखा कि अच्छी हिंदी में इतना अच्छा गाना गाने के लिए भारतीय की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में 174 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान ओमानी को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया। शुरुआती खबरों में चाकू से हमले की बात कही गई थी। बाद में यूएई के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि को-पायलट ने आतंकी हरकत करने की कोशिश की और विमान के क्रैश ऐक्स से कैप्टन पर हमला किया। उसका मकसद विमान का नियंत्रण लेना था।

इस हमले में कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इससे यात्री और क्रू अंदर पहुंच सके। हमलावर को काबू किया गया। फ्लाइट में यात्री के रूप में सफर कर रहे दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान संभाला। संघर्ष के दौरान विमान तेजी से नीचे गिरा था। आखिरकार इसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। सभी 174 यात्री बच गए।

गुजरात के रहने वाले हैं कैप्टन स्मित

बता दें कि कैप्टन मच्छार गुजरात के हैं। उन्होंने करीब 15 साल उड़ान भरी है और बोइंग 737 पर करीब 9750 घंटे का अनुभव है। इससे पहले वे स्पाइसजेट में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन रह चुके हैं। फ्लाईदुबई में वे 2022 में जुड़े थे। घटना के बाद उनका इलाज सऊदी अरब और फिर अबू धाबी में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हीरो बताया और कहा कि गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने का जबरदस्त साहस दिखाया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी बहादुरी की सराहना की और कहा कि इस कार्रवाई से बड़ी तबाही टल गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN