Source :- BBC INDIA

ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, ANI

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी की हार के बाद रोज़ाना कोई न कोई ऐसा घटनाक्रम सामने आ रहा है जिसने पार्टी को सुर्ख़ियों में बनाए रखा है.

बीते शनिवार को जहां सोनारपुर में पार्टी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर स्थानीय लोगों ने हमला किया और उन पर अंडे फेंके.

वहीं रविवार को टीएमसी के एक और सांसद कल्याण बनर्जी ने ख़ुद पर हमला किए जाने का दावा किया.

सोमवार को एक और मामला सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने दो विधायकों, ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निकाल दिया.

इसके बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर राज्य की क़ानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा.

छोड़िए YouTube पोस्ट

Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए ‘अनुमति देंऔर जारी रखें’ को चुनें.

चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट YouTube समाप्त

टीएमसी विधायकों को क्यों निकाला गया?

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने इन विधायकों के निष्कासन की जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि इन दोनों विधायकों को ईमेल और व्हाट्सएप के ज़रिए इस फ़ैसले की जानकारी दे दी गई है. साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को भी इसकी सूचना दे दी गई है.

विधानसभा के जाली हस्ताक्षर कांड के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के इन दोनों विधायकों ने ही विधानसभा अध्यक्ष से इस घटना के बारे में लिखित शिकायत की थी.

उसके बाद ही विधानसभा सचिवालय ने हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज की.

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने बताया कि यह शिकायत मिलने के बाद उन्होंने सीआईडी को इसकी जांच के आदेश दिए थे.

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में शोभनदेव चट्टोपाध्याय के चयन के समर्थन वाले टीएमसी विधायकों के पत्र में कथित तौर पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षर फ़र्ज़ी होने का आरोप है.

ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, ANI

कई विधायकों के हस्ताक्षर संदिग्ध होने और उपस्थित न होने के बावजूद पत्र में उनके नाम होने के कारण विधानसभा सचिवालय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

इस मामले की जांच अब सीआईडी कर रही है. आरोप है कि कुछ विधायकों के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर किए गए. वो लोग उस दिन विधानसभा में मौजूद भी नहीं थे.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस ख़त्म होने के 15 मिनट के भीतर ही तृणमूल कांग्रेस ने हावड़ा में उलूबेड़िया पूर्व के विधायक ऋतब्रत बनर्जी और कोलकाता में एंटाली के विधायक संदीपन साहा को पार्टी से निकालने का फैसला किया.

पार्टी से निकाले जाने के बाद संदीपन ने पत्रकारों से कहा, “पार्टी अनैतिक काम करने वालों का समर्थन करती है. हमें तो पता ही नहीं था कि उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर को प्रस्ताव पर हस्ताक्षर का रूप दे दिया जाएगा.”

ऋतब्रत बनर्जी को सीपीएम ने वर्ष 2014 में राज्यसभा में भेजा था. उनकी सदस्यता की मियाद 2020 तक थी. लेकिन 2017 में उनको पार्टी से निकाल दिया गया था.

तीन साल तक वो पार्टीविहीन सांसद रहे. बाद में तृणमूल ने उनको पहले उपचुनाव में डेढ़ साल के लिए राज्यसभा भेजा था और फिर बीते महीने हुए चुनाव में उनको उम्मीदवार बनाया था.

पार्टी से निकाले गए टीएमसी विधायक ऋतब्रत ( एकदम दाएं) और उनके बाद विधायक संदीपन साहा

इमेज स्रोत, Sanjay Das

पश्चिम बंगाल में आख़िर क्यों लगातार हंगामा चल रहा है?

शुभज्योति घोष कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार को बने तीन हफ़्ते से ज़्यादा समय हो चुका है और जो भी घटनाक्रम लगातार सामने आ रहे हैं वो काफ़ी दिलचस्प हैं.

वो कहते हैं, “तृणमूल कांग्रेस को कांग्रेस पार्टी के बाद सबसे ताक़तवर विपक्ष माना जाता था, अब ऐसा लगता है कि उनका घर टूट रहा है. वहीं बीजेपी की ओर हम देखें तो रोज़ाना नए फ़ैसले लिए जा रहे हैं, जिसको लेकर विवाद भी हो रहा है. हालांकि सबसे चौंकाने वाली बात तृणमूल कांग्रेस को लेकर ही है कि उसमें क्यों दरार पड़ती जा रही है.”

हाल में कई कार्यकर्ताओं के टीएमसी को छोड़ने का मामला सामने आया है. इसकी वजहें क्या नज़र आती हैं? इस सवाल पर शुभज्योति घोष कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी पर आधारित पार्टी है और वो किसी राजनीतिक वाद में कभी भी नहीं रही है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS