Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करने के लिए सारा गुरपाल ने किया...

तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करने के लिए सारा गुरपाल ने किया बोल्ड डांस, देखकर फटी रह गई आंखें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/sgg_1790949556333_NiG1_1790949573802_VFr2_485f695f-4143-4c02-be04-ae4c5113d7d1_7KN9.jpg

राइज एंड फॉल शो इन दिनों आ रहा है और इसमें तेज प्रताप यादव, सारा गुरपाल समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। अब शो का एक प्रोमो आया है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

तेज प्रताप इन दिनों राइज एंड फॉल शो में नजर आ रहे हैं। शो से अब तेज प्रताप यादव का एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे खासकर जो लोग तेज प्रताप को सपोर्ट करते हैं वो। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेज प्रताप यादव सीट पर बैठे थे और सारा गुरपाल उनके सामने डांस करती हैं और उनकी गोद में भी बैठ जाती हैं।

सारा और तेज प्रताप का वीडियो

इसे देखकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स जैसे स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी और बाकी सब हैरान हो गए। स्वरा का तो मुंह तक खुला रह जाता है। सारा के डांस मूव्स काफी बोल्ड होते हैं और तेज प्रताप भी खुद हैरान हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करें।

सारा ने तेज प्रताप के लिए गाया गाना

इतना ही नहीं सारा फिर गाना भी गाती हैं तेज प्रताप के लिए कि लगते हैं क्यूटीपाई तेजू जी लगते हैं क्यूटीपाई। वहीं तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाते हैं। वह यह भी कहते हैं कि बिहार में धमाल मच जाएगा।

गौतम ने मारा डायलॉग

वहीं गौतम गुलाटी भी फिर बोलते हैं कि बाबूजी ने कहा घर छोड़ दो, मां ने कहा पारो को छोड़ दो…तभी तेज प्रताप बोलते हैं कि और ये पेंट हाउस वाले बोलते हैं कि जमीन ही छोड़ दो।

क्यों किया सारा ने ये डांस

बता दें कि ये अपकमिंग एपिसोड में एक ऑडिशन इनसाइड द टावर था। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग तरीके अपनाने हैं तेज प्रताप की गुड बुक्स में आने के लिए। गौतम गुलाटी, सारा और निहारिका को मौका दिया जाता है कि वो अपने स्किल्स दिखाएं बस इसी वजह से सारा ये डांस करती हैं।

शो के बारे में बता दें कि इसे विरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो में 15 कंटेस्टेंट्स हैं जिन्हें 2 ग्रुप में डिवाइड किया गया है। एक टीम का नाम है रूलर्स जो पेंटहाउस में रहते हैं और सारी लग्जरी जीते हैं। वहीं दूसरी टीम है वर्कर्स की जो टास्क करते हैं और एविक्शन के लिए नॉमिनेट होते हैं और उन्हें सर्वाइव करना होता है। शो प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर अवेलेबल है जिसमें हर दिन दोपहर 12 बजे नया एपिसोड आता है।

शहजाद ने प्रियंका को कहा था गोल्ड डिगर

बता दें कि कुछ दिनों पहले शो में तब बवाल मचा था जब शहजाद ने प्रियंका चहर चौधरी को गोल्ड डिगर कह दिया था। प्रियंका फिर स्वरा से बोलती हैं, इसकी यहां पिटाई होगी। इसने मुझे गोल्ड डिगर कहा। क्या मैंने इससे इसका सोना चुराया है? ये सब रात भर मेरे दिमाग में चलता रहा क्योंकि मैं उनमें से हूं जिसने अपने परिवार को सपोर्ट किया है और ये मुझे गोल्ड डिगर बोल रहा है। ऐसा तमाचा मारके जाऊंगी ना, तमाचा यहां बजेगा और तालियां बाहर बजेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN