Home rss world hindi तेल अवीव की फ्लाइट में फिर हड़कंप, हाइजैक के बाद अब बम...

तेल अवीव की फ्लाइट में फिर हड़कंप, हाइजैक के बाद अब बम की धमकी; कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इससे पहले दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश की गई थी। इस हादसे में करीब 180 लोगों की जान बाल-बाल बची। अब खबर है कि एक और फ्लाइट के साथ हादसा होने वाला था।

फ्लाईदुबई की तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश को एक महीने भी नहीं बीते और अब एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां तेल अवीव से उड़ान भरने वाले ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स के एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान के दौरान बम होने की सूचना मिली। इसके बाद आनन-फानन में विमान को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक बम की खबर मिलने ही अफरा मच गई। बुल्गारिया के परिवहन और संचार मंत्रालय के मुताबिक यह घटना एयरबस A320 विमान के साथ हुई। विमान तेल अवीव से वियना के लिए रवाना हुआ था। हालांकि रास्ते में मचे हड़कंप के बाद इसे सोफिया में उतारना पड़ा। रिपोर्ट्स का मुताबिक विमान में संयुक्त राष्ट्र (UN) में भाषण देने वियना जा रहे लिफ भी शामिल थे।

लड़ाकू विमानों ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक विमान जब रोमानियाई सीमा के पास पहुंचा, तब क्रू को बम की धमकी की सूचना मिली। आपात स्थिति को देखते हुए बुल्गारियाई वायुसेना के लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी और सुरक्षित लैंडिंग होने तक एयरबस A320 को एस्कॉर्ट किया। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 51 यात्री सवार थे। सोफिया में देर रात लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

संदिग्ध वस्तु दिखने से सहमे लोग

इजरायली मीडिया के मुताबिक यात्रियों ने बताया कि उन्हें किसी अज्ञात स्रोत से विमान में बम होने की खबर दी गई थी। इसके बाद विमान के डेक पर एक संदिग्ध वस्तु देखे जाने के बाद लोग सहम गए। सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया और इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया। फिलहाल सोफिया एयरपोर्ट पर एक क्राइसिस मैनेजमेंट टीम तैनात कर दी गई है और जांच जारी है।

स्मित मच्छार को सम्मान

इस बीच इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को ‘प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ से सम्मानित करने के लिए इजराइल आमंत्रित किया है। मच्छार बीते 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में अपने सह-पायलट द्वारा विमान क्रैश करने की कोशिश को नाकाम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विमान में 174 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

इजरायली राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, हर्जोग ने कहा, ”कैप्टन मच्छार के ठीक होते ही इजराइल की जनता की ओर से उन्हें ‘प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ से सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात होगी।” पत्र में इजराइली राष्ट्रपति ने विमान को सुरक्षित बचाकर बड़ी तबाही टालने में कैप्टन मच्छार के असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प के लिए उनके प्रति गहरा आभार जताया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN