Home LIFESTYLE NEWS HINDI थ्रेडिंग कराने से पहले ये 3 बातें ध्यान रखें, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया...

थ्रेडिंग कराने से पहले ये 3 बातें ध्यान रखें, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया इन्फेक्शन का रिस्क

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पार्लर में थ्रेडिंग बनवाने जाती हैं तो ये 3 बातें आपको जरूर ध्यान रखनी चाहिए। डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं कि इससे इंफेक्शन का रिस्क भी हो सकता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपकी स्किन के लिए भारी पड़ सकती है।

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने का सबसे पॉपुलर तरीका है थ्रेडिंग। महिलाएं अपनी आई ब्रो से ले कर अपर लिप के हेयर रिमूव कराने के लिए पार्लर जा कर थ्रेडिंग कराती हैं। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव नहीं है, तो थ्रेडिंग को एक सेफ ऑप्शन माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे, जरा सी लापरवाही आपकी स्किन पर भारी भी पड़ सकती है। इसलिए थ्रेडिंग कराने से पहले हाइजीन से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, वरना कई वायरल इन्फेक्शन का रिस्क हो सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ शंकिला मित्तल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही 3 बातों के बारे में बताया है, जिन्हें थ्रेडिंग से पहले ध्यान रखना चाहिए।

थ्रेडिंग कराने से पहले ध्यान रखें ये 3 जरूरी बातें

हाथ अच्छी तरह सैनीटाइज हों

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि थ्रेडिंग बनवाने से पहले ध्यान रखें कि आपकी पार्लर वाली दीदी ने अपने हाथों को अच्छी तरह साफ और सैनिटाइज्ड जरूर किया हो। चेहरे की स्किन के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आने के कारण हाथों की साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। अगर हाथ क्लीन नहीं हैं, तो थ्रेडिंग से होने वाले छोटे कट या माइक्रो इंजरी के जरिए इन्फेक्शन फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

धागे को मुंह या लार से ना छूने दें

थ्रेडिंग करते हुए धागे को पकड़ने या खींचने के लिए कई बार मुंह का इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान मुंह की लार भी थ्रेड पर लग जाती है, जो स्किन के संपर्क में आ सकती है। डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि जब भी आप थ्रेडिंग बनवाने जाएं तो इस बात का जरूर ध्यान दें कि आपके चेहरे पर ऐसे थ्रेड का इस्तेमाल ना किया जाए। ये हाइजीन के लिहाज से सही नहीं है और स्किन को इंफेक्टेड भी कर सकता है।

अपना थ्रेड ले कर जाएं या फ्रेश थ्रेड इस्तेमाल करने को बोलें

थ्रेडिंग करवाते हुए हाइजीन का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि बेहतर रहेगा कि आप अपना थ्रेड खुद ले कर जाएं या फिर ब्यूटिशियन से फ्रेश थ्रेड इस्तेमाल करने को बोलें। इस बात का ध्यान रखें कि वो आपके सामने लंबा सा थ्रेड निकालकर फेंके, उसके बाद आपके लिए इस्तेमाल करें। सबसे बेस्ट रहेगा कि नए थ्रेड का इस्तेमाल किया जाए।

क्यों जरूरी है इन बातों का ध्यान रखना?

अब अगर आपको भी यही लग रहा है कि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की क्या जरूरत है, तो डॉक्टर की ये बात भी सुन लीजिए। डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि उनके यहां आय दिन ऐसे पेशेंट आते हैं, जिनकी स्किन पर वॉर्ट्स और मोलस्कम जैसे वायरल इन्फेक्शन देखने को मिलते हैं। ये इन्फेक्शन पार्लर से आसानी से कैच हो सकते हैं। कई साइंटिफिक स्टडीज भी इस बात को प्रूव करती हैं।

स्किन पर कट, घाव या रेडनेस हो तो थ्रेडिंग टाल दें

अगर आपके चेहरे पर पहले से कट, घाव, रेडनेस या दाने दिख रहे हैं, तो थ्रेडिंग ना कराना ही बेहतर है। इससे स्किन और ज्यादा इरिटेट हो सकती है, जिससे समस्या बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना बेहतर होता है। वहीं अगर थ्रेडिंग के बाद आपकी फेशियल स्किन पर इन्फेक्शन, खुजली, रेडनेस, छोटे दाने या एलर्जी जैसी कोई भी समस्या नजर आए, तो डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाना सही रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN