Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दशहरा पर CM शुभेंदु की सौगात, बंगाल में टैक्स फ्री हुई रणबीर...

दशहरा पर CM शुभेंदु की सौगात, बंगाल में टैक्स फ्री हुई रणबीर कपूर की ‘रामायण’

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/drrffr_1792517124683_28jj_1792517128708_IB9c_2c571bb5-8a66-44ac-895e-dfa903ab36a7_CTcl.jpg

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को राज्य में टैक्स फ्री किए जाने का ऐलान किया है। फिल्म 5 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है। 

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। आज फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई है और ऑडियंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फिल्म को लेकर एक बयान दे दिया है। हाल में उन्होंने कहा कि फिल्म रामायण को राज्य में टैक्स फ्री किया जाएगा। दशहरा के मौके पर सीएम की तरफ से ये खास सौगात मिली है। उन्होंने इसके साथ ये भी कहा कि आने वाले दिनों में श्री कृष्णा और अर्जुन पर भी फिल्में बनेंगी और उन्हें भी टैक्स फ्री किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फिल्म रामायण टैक्स फ्री की

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ थिएटर में रिलीज होने से पहले पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया गया है। हाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ANI से कहा, ‘फिल्म ‘द केरला स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द बंगाल फाइल्स’ सभी को टैक्स फ्री किया गया। यही अब रणबीर की रामायण पर भी लागू किया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में श्री कृष्णा और अर्जुन पर भी बनी फिल्मों को टैक्स फ्री करेंगे।

रामायण बनी सबसे महंगी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण देश की सबसे महंगी फिल्म बताई गई है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि फिल्म के दोनों भागों को बनाने में उन्होंने 4000 करोड़ का बजट खर्च किया है। भारतीय सिनेमा के इतिहास की ये सबसे महंगी फिल्म है। इसे दो भागों में बनाया गया है। पहला भाग राम के जन्म से लेकर सीता हरण के बारे में है। रामायण का ये पहला भाग दुनियाभर में 5 नवंबर को दिवाली से पहले रिलीज हो रहा है। वहीं इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर दस्तक देगा।

रामायण की एडवांस बुकिंग से हुई इतनी कमाई

आज से फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। एक दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 7.30 करोड़ से ज्यादा की कमाई रिलीज के 15 दिन पहले कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स नॉर्थ अमेरिका से मिल रहा है। वहां 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में भी फिल्म की टिकटें बड़ी संख्या में बिक रही हैं। ऐसा माना जा रहा है रिलीज के दिन तक एडवांस बुकिंग से ही फिल्म मोटी रकम वसूल लेगी।

नितेश तिवारी का डायरेक्शन

नितेश तिवारी ने रामायण का डायरेक्शन किया है। विदेशी तकनीशियन की मदद से फिल्म को ये रूप दिया गया है। ट्रेलर में दिखी झलक से इसे एक शानदार फिल्मबताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चे हो रहे हैं। यश को रावण के लुक में देख ऑडियंस इम्प्रेस हुई है। अब फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN