Source :- BBC INDIA
इमेज स्रोत, ANI
पढ़ने का समय: 5 मिनट
दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े के लेमन ग्रीन नामक रेस्टोरेंट में आग लगने का मामला सामने आया है.
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा “इस आग में 21 लोग ज़िंदा जल गए. मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. यहां कई लोग विदेशों से आए थे. लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए यहां पहुंचे थे. वे सभी मजबूरी में यहां रह रहे थे. सरकार को कुछ शर्म करनी चाहिए.”
घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप-राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

पीएमओ ने लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुई मौतें दुखद हैं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं.”
दक्षिणी दिल्ली में दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एसडीएम ने इस घटना में चार शव बरामद किए जाने की बात कही है.
दिल्ली प्रशासन ने क्या बताया
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा, “एकदम सटीक विवरण हमारे पास नहीं हैं लेकिन अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं. सात-आठ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.”
जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए ऐसी इमारतों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई किए जाने की ज़रूरत है.
उन्होंने कहा, “संबंधित विभागों को आदेश देंगे कि ग़लत तरीक़े से जो काम कर रहे हैं और किसी और लाइसेंस की आड़ में होटल चला रहे हैं तो उनके ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाए. कुछ लोग अपने कमरों से इमारत से बाहर कूदे थे. एक ही इमारत में आग लगी है.”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना में लोगों की दुखद मौत से मैं दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फ़ायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और आपातकालीन एजेंसियों को तुरंत मौके पर भेजा गया.”
“एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया… प्रभावित परिवारों को हर आवश्यक चिकित्सा सहायता और अन्य मदद उपलब्ध कराई जा रही है…इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.”
दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना को दुखद बताया है.
उन्होंने कहा, “मालवीय नगर के हौज़ रानी में एक होटल में लगी आग से बहुत दुखी हूँ. मेरी संवेदनाएँ मरने वालों के परिवारों के साथ हैं, और मैं सभी के साथ मिलकर घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ. पुलिस, सिविल और फायर रेस्क्यू टीमें अभी मौके पर काम कर रही हैं. अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें तुरंत मेडिकल मदद, राहत और इस दुखद घटना की पूरी जाँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.”
सोमनाथ भारती ने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
मालवीय नगर से पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “बुधवार सुबह आठ बजे ये आग लगी है क्योंकि इलाक़े में तारों का जाल बिछा हुआ है.”
उन्होंने कहा, “सुबह आठ बजे आग लगी है. तारों का जाल बिछा है, जिसमें शार्ट सर्किट से शायद आग लगी है. पड़ोस में होटल है जहां 20 से 25 कमरे हैं. पास में सामने मैक्स हॉस्पिटल है. वहां इलाज कराने वालों के परिवार इस होटल में ठहरते हैं.”
“शॉर्ट सर्किट से पहले किचन में आग लगी जो ऊपर की मंजिलों पर फैली. समाने रजाई वाले की दुकान है, उसने अपनी सारी रजाईयां बिछा दीं, जिस पर लोग कूद कर बाहर निकले हैं.”
उन्होंने कहा, “मैं सुबह से स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर हूं. फ़ायर ब्रिगेड भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मुझे लगता है कि चार से पाच लोग हताहत हैं. इसमें 99 प्रतिशत लोग विदेशी है, जिसमें दक्षिणी अफ़्रीकी, सोमालिया आदि देशों के लोग हैं. इनमें कुछ खाड़ी देशों के भी हो सकते हैं.”
फ़ायर अधिकारी ने क्या बताया
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा, “फ़ायर विभाग को सुबह 8:50 बजे कॉल आई थी. शुरुआत में सात फ़ायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे. और गाड़ियां भी रास्ते में थीं, लेकिन बाद में ज़रूरत के मुताबिक सभी यूनिट मौके पर पहुंच गईं. हमारी टीम जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, उसने तुरंत इमारत से 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.”
उन्होंने बताया कि यह एक बहुमंज़िला इमारत है. इसमें एक बेसमेंट, भूतल और उसके ऊपर पांच मंज़िलें हैं.
उनके अनुसार, “मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में हमें पता चला है कि यह इमारत केवल आवासीय परिसर के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रही थी. ऐसा लगता है कि यहां ठहरे अधिकांश लोग उन मरीज़ों के परिजन या परिचित थे, जिनका इलाज सड़क के ठीक सामने स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था.”
मलिक ने बताया, “यहां ठहरे लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे. आग पर काफ़ी जल्दी काबू पा लिया गया था. इसे बहुत कम समय में नियंत्रित कर लिया गया. अब हमने इमारत को पूरी तरह खाली करा दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे पुलिस के हवाले कर दिया है.”
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
शॉर्ट वीडियो
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
-

वीडियो, हफ़्ते भर से गुफा में फंसे पांच लोगों को ऐसे बचाया गया, अवधि 0,32
-

वीडियो, दार्जिलिंग में बड़ी संख्या में पहुंचे टूरिस्ट, होटल मिलने में हो रही है मुश्किल, अवधि 1,29
-

वीडियो, एक ऐसा फेस्टिवल जिसमें स्नेल खाए जाते हैं, अवधि 0,28
-

वीडियो, सांपों को पकड़ते नज़र आए अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री, अवधि 0,51
-

वीडियो, एमएमए फ़ाइटिंग में कमाल करने वाली अरुणाचल प्रदेश की सोनम जोंबा, अवधि 0,44
-

वीडियो, फ़ीचर टेस्ट करने के लिए पानी में उतारी गाड़ी, लेकिन चुकाई भारी कीमत, अवधि 0,40
-

वीडियो, यूपी के बांदा में रिकॉर्ड गर्मी: लोग बोले- खनन, नदियों पर बांध, पेड़ों की कटाई वजह, अवधि 10,43
-

वीडियो, करीब पांच करोड़ में बिका एफिल टावर का ये हिस्सा, अवधि 0,32
-

वीडियो, गुरिंदरवीर सिंह कौन हैं, जो बने भारत के सबसे तेज़ एथलीट, अवधि 1,15
-

वीडियो, व्हाइट हाउस के पास थीं रिपोर्टर, तभी सुनाई पड़ी गोलियों की आवाज़, अवधि 1,02
-

वीडियो, पोलार्ड ने जब ग़ुस्से में स्टार्क की तरफ़ बैट फेंककर मारा था, अवधि 1,32
-

वीडियो, इस देश में किताबें पढ़कर सज़ा कम करवा सकते हैं क़ैदी, अवधि 1,10
-

वीडियो, दिल्ली में युवक की हत्या, परिवार का आरोप- बिहार का होने की वजह से मारा- ग्राउंड रिपोर्ट, अवधि 7,30
-

वीडियो, दिल्ली की हीटवेव में झुलसते मज़दूर-ग्राउंड रिपोर्ट, अवधि 6,38
SOURCE : BBC NEWS





















