Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली पर चाट का स्वाद बढ़ाएगी खट्टी-मीठी चटनी, यहां बताई रेसिपी से...

दिवाली पर चाट का स्वाद बढ़ाएगी खट्टी-मीठी चटनी, यहां बताई रेसिपी से करें तैयार

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली पर हर भारतीय घर में चाट से लेकर पकौड़े तक तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।  इन पकवानों का स्वाद बढ़ाने के लिए खट्टी-मीठी चटना जरूर बनाएं। यहां सीखिए बनाने का तरीका- 

त्योहारों पर ज्यादातर भारतीय घरों में दही भल्ले, पकौड़े या फिर चाट बनाई जाती हैं। इस तरह की चाट का स्वाद बढ़ाने के लिए सही चटनी का इस्तेमाल जरूरी है। यहां हम गाढ़ी, खट्टी-मीठी और चटपटी इमली की सौंठ तैयार करने का तरीका बता रहे हैं। इसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसी चाट वाली सौंठ जैसा आएगा।

खट्टी-मीठी चटनी बनाने के लिए सामग्री

-400 ग्राम इमली

-1 बड़ा चम्मच सौंफ के बीज

-1 चम्मच काली मिर्च काली मिर्च

-1 चम्मच जीरा

-1 बड़ा चम्मच तेल

-1/2 छोटा चम्मच जीरा

-1/4 छोटी चम्मच हींग

-225 ग्राम कुचला हुआ गुड़

-4 चम्मच पानी

-150 ग्राम चीनी

-1 चम्मच काला नमक

-1 चम्मच नमक

-1 चम्मच अदरक पाउडर

– 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-1/2 चम्मच गरम मसाला गरम मसाला

-2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज

खट्टी-मीठी चटनी बनाने की विधि

1) खट्टी-मीठी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 400 ग्राम इमली को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर इमली में से डंठल और कचरा निकाल दें और एक बड़े बर्तन में डालें। इसमें इतना गर्म पानी डालें कि इमली अच्छी तरह डूब जाए। इसे 2 से 3 घंटे के लिए ढककर रख दें।

2) जब इमली अच्छी तरह नरम हो जाए तो हाथों से मसलकर उसका गूदा निकाल लें। अब इसे मोटी छलनी से छान लें। छलनी में बचे बीज और रेशे अलग कर दें। ध्यान रखें कि इमली का गूदा बिल्कुल चिकना होना चाहिए। यही आपकी सौंठ का बेस बनेगा।

3) अब एक छोटी कड़ाही गर्म करें। इसमें 1 चम्मच जीरा डालें, 1 बड़ा चम्मच सौंफ डालें, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च डालें, धीमी आंच पर लगभग 1-2 मिनट भूनें। जब मसालों से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। मसालों को ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि मसाले जलने नहीं चाहिए, वरना सौंठ में कड़वाहट आ सकती है।

4) अब एक बड़ी और भारी तली वाली कड़ाही लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें, तेल गर्म होने पर आदा छोटा चम्मच जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो हींग डालें। अब गैस धीमी कर दें। अब तड़के में छाना हुआ इमली का गूदा डाल दें और इसे अच्छी तरह मिला लें। धीमी से मीडियम आंच पर 5-7 मिनट पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे।

5) अब सौंठ में 225 ग्राम कुचला हुआ गुड़ डालें। फिर इसमें चीनी डालें। 4 चम्मच पानी डालें और अच्छी तरह चलाकर गुड़ और चीनी को घुलने दें। धीमी आंच पर लगभग 8 से 10 मिनट पकाएं।

6) लास्ट में 1 छोटा चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच साधारण नमक, 1 छोटा चम्मच अदरक पाउडर, 2 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, पहले से भुना और पिसा हुआ सौंफ, जीरा और काली मिर्च का मसाला। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं।

7) 2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज लें और इन्हें साफ कर लें। चाहें तो हल्का सा सूखा भून लें। अब इन्हें सौंठ में डाल दें। अच्छी तरह मिला लें। फिर 3 से 4 मिनट और पकाएं। इससे सौंठ में अच्छा टेक्सचर और स्वाद आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN