Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/Pav_Bhaji_Free_1790602002966_O7DE_1790602009193_x9AL_384b9149-8be5-43a1-9ecf-b31cabd7c26f_Uv66.jpgअगर ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ देखने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले दिन के लिए इस फिल्म की टिकट बुक करने पर आपको एक बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
अजय देवगन और श्रिया शरण की फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पार्ट-1 में पाव भाजी इस फिल्म की एक अलग ही स्टार बन गई थी। वजह यह थी कि विजय सालगांवकर को अपना झूठ कायम करने में इस पाव भाजी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में पाव भाजी का जिक्र इतनी बार आता है कि आपको पाव भाजी खाने का ही मन कर जाता है। हालांकि अब जब इस फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट रिलीज होने जा रहा है, तब ऑडियंस सच में थिएटर्स में फ्री पाव भाजी खा सकते हैं। कैसे? चलिए जानते हैं।
कैसे मिलेगी फ्री में पाव भाजी?
मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि मूवी ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ का शो पहले दिन सिनेमाघरों में देखने वालों को फ्री में पाव भाजी खाने को मिलेगी। हालांकि हर दृश्यम मूवी की कहानी की तरह इसके साथ भी एक ट्विस्ट जोड़ा गया है। मेकर्स ने ऐलान किया है कि जो दर्शक कम के कम 4 टिकटें एक बार में बुक करेंगे, उन्हें फिल्म देखने के दौरान फ्री में पाव भाजी खाने को मिलेगी। यानि अगर आप अकेले या कोई तीन दोस्त साथ में यह फिल्म देखने जा रहे हैं, तो आपको यह फ्री में पाव भाजी खाने को नहीं मिलेगी।
सभी थिएटर्स में नहीं है ऑफर
इसके अलावा ऐसा नहीं है कि यह ऑफर सभी थिएटर्स में है। आपको कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में ही यह ऑफर मिलेगा। अगर आप PVR INOX की थिएटर चेन में मूवी देखने जा रहे हैं, तब आपको एक साथ 4 टिकटें बुक करने पर यह ऑफर मिलेगा। इस ऑफर को क्लेम करने के लिए आपको PVR INOX की मोबाइल एप्लिकेशन या फिर उनकी वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करना होगा। शुरुआती 500 यूजर्स को फ्री में पाव भाजी दी जाएगी। ऑडियंस को एक फ्री कूपन मिलेगा, जिसे इस्तेमाल करके वो फ्री पाव भाजी ले सकते हैं।
किन जगहों पर मिलेगा ऑफर?
फ्री पाव भाजी वाला ऑफर PVR INOX दिल्ली एनसीआर, मुंबई और गुरुग्राम समेत अन्य कुछ चुनिंदा जगहों पर दे रहा है। दृश्यम फ्रेंचाइजी को शुरू से फॉलो कर रहे दर्शक जानते हैं कि इस मूवी और पाव भाजी का क्या कनेक्शन है। फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन (विजय सालगांवकर) एक ऐसा झूठ रचता है, जिसको तोड़ पाना पुलिस के लिए सिर का दर्द हो जाता है। विजय सालगांवकर और उनका परिवार हर किसी को एक ही कहानी सुनाते हैं कि उन्होंने 2 अक्टूबर को पणजी में स्वामी चिन्मयानंद के सत्संग में भाग लिया और फिर पाव भाजी खाई और अगले दिन वापस लौट आए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




