Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ पर सेंसर बोर्ड मेहरबान! बिना किसी कट या...

‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ पर सेंसर बोर्ड मेहरबान! बिना किसी कट या बदलाव के हुई पास

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/Ajay_DVDG_1790599549010_pA0X_1790599554584_jCnM_5ecfa3b3-edd5-481a-8a59-14305f618637_ezI6.jpg

सेंसर बोर्ड पर फिल्मों में बेवजह कट लगाने और सीन्स को सेंसर करने के आरोप बहुत पहले से लगते रहे हैं। कई बार दर्शकों को यह समझ में नहीं आता कि जिस फिल्म में कट और सेंसर किए जाने की उम्मीद होती है वह कैसे सेंसर बोर्ड से बिना किसी रोकटोक के निकल जाती है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वीवान’ को बिना किसी शिकायत के पास कर दिया था। अब अजय देगवन की फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। दिलचस्प बात यह रही कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एक भी कट लगाने या फिर ऑडियो-वीडियो संबंधी किसी भी तरह का बदलाव करने को नहीं कहा है। अक्सर सेंसर बोर्ड फिल्ममेकर्स से किसी खास तरह का डिसक्लेमर देने या फिर किसी दूसरी भाषा में क्रेडिट लिखने को कह देती है। हालांकि यहां अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म दृश्यम – द कनक्लूजन में इस तरह की शिकायत भी नहीं आई।

कितने घंटे की होगी पूरी फिल्म?

फिल्म को 28 सितंबर को सेंसर बोर्ड से पास किया जा चुका है और अब यह फिल्म को 16+ ऑडियंस को देखने की अनुमति देते हुए सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का टोटल रन टाइम 150 मिनट रहने वाला है। यानि कि फिल्म कुल मिलाकर ढाई घंटे लंबी होगी। बता दें कि दृश्यम फ्रेंचाइजी की यह दूसरी फिल्म है जिसे सेंसर बोर्ड ने बिना किसी दिक्कत के एक बार में पास कर दिया है। इससे पहले दृश्यम 2 को भी CBFC ने बिना किसी शिकायत के हरी झंडी दे दी थी। साल 2015 में आई दृश्यम-2 की लंबाई 2 घंटे 22 मिनट थी।

एडवांस बुकिंग को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

बात फिल्म के जल्द ही रिलीज होने जा रहे पार्ट की करें तो ‘दृश्यम – द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और क्योंकि पिछले पार्ट की वजह से इस फ्रेंचाइजी मूवी का तगड़ा बज बना हुआ है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसे बॉक्स ऑफिस पर काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिलेगा। देखना यह है कि क्या यह मूवी थिएटर्स में वो कमाल कर पाएगी जिसकी इससे उम्मीद की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN