Home LIFESTYLE NEWS HINDI देसी घी, शहद और दही.. 46 की करीना अपनाती हैं ये देसी...

देसी घी, शहद और दही.. 46 की करीना अपनाती हैं ये देसी नुस्खे, जानें उनकी खूबसूरती का राज

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

46 की उम्र में करीना कपूर की स्किन काफी ग्लोइंग और रेडिएंट नजर आती है। इसके पीछे उनकी डाइट और कुछ घरेलू होम रेमेडीज का हाथ है, जिन्हें वो लंबे समय से करती आ रही हैं। अगर आपको भी करीना जैसी स्किन और बाल चाहिए तो ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं।

करीना कपूर बॉलीवुड की उन खास एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जो सिर्फ अपने एक्टिंग टैलेंट के लिए ही नहीं, बल्कि फिटनेस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। 46 की उम्र में भी उनके चेहरे पर जो नेचुरल ग्लो है, उसका राज हर कोई जानना चाहता है। जिस अंदाज में वो खुद को कैरी करती हैं, उनकी पर्सनेलिटी और उनका कॉन्फिडेंस हमेशा ही फैंस का ध्यान खींचते हैं। करीना को फैंस नेचुरल ब्यूटी का खिताब भी देते हैं, क्योंकि बिना मेकअप के भी उनकी स्किन काफी ग्लोइंग और फ्रेश नजर आती है। साथ ही उनके बाल भी बहुत घने और सुंदर है। अब अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि करीना अपने बालों और स्किन के लिए ऐसा खास क्या करती हैं, तो इसका जवाब आपकी रसोई में ही छिपा है। आइए जानते हैं कैसे।

करीना का फेवरिट है देसी घी

हाल ही में कपिल शर्मा शो में करीना कपूर ने बताया था कि देसी घी उनकी डाइट का अहम हिस्सा है। वो खिचड़ी, रोटी, पराठे में थोड़ा सा घी डालकर जरूर खाती हैं, साथ ही रात में सोने से पहले अपने तलवों पर भी मसाज करती हैं। देसी घी हेल्दी फैट का सोर्स है, जो स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही कॉलेजन के निर्माण में भी भूमिका निभाता है।

आप कैसे डाइट में शामिल कर सकते हैं- न्यूट्रीशनिस्ट और हेल्थ कोच सोनाली बंसल बताती हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी सकते हैं। ये पेट को साफ रखेगा और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

चेहरे पर लगाती हैं शहद

करीना कपूर के स्किनकेयर रूटीन में नेचुरल चीजें भी शामिल हैं। वो अपने चेहरे पर शहद लगाना पसंद करती हैं। शहद में मौजूद ह्यूमेक्टेंट गुण त्वचा में नमी बनाए रखते हैं, जिससे चेहरा ज्यादा सॉफ्ट, ग्लोइंग हाइड्रेटेड नजर आता है। आप भी ऑर्गेनिक शहद की एक लेयर चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए रख सकते हैं। हालांकि स्किन सेंसेटिव है तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

बॉडी के लिए दही और बादाम तेल से बनी पैक

चेहरे के साथ-साथ करीना अपनी बॉडी का भी ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो दही में बादाम तेल की कुछ बूंदे मिलाकर एक पैक तैयार करती हैं, जिसे आपके पूरे शरीर पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ देगी हैं। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि ये पैक स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा हेल्दी, मुलायम ग्लोइंग बनी रहती है।

भूखा रखने वाली डाइट नहीं करतीं

करीना कपूर की पर्सनल डायटीशियन रुजुता दिवेकर बताती हैं कि वो किसी तरह की स्टार्वेशन या क्रैश डाइट करने से बचती हैं। खुद को भूखा रखने से शरीर को पर्याप्त पोषक नहीं मिलता है, जिससे मसल लॉस होता है, मूड चिड़चिड़ा रहता है और स्किन में डलनेस आती है।

नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN