Source :- LIVE HINDUSTAN
स्नेक प्लांट एक बेहतरीन इंडोर प्लांट है, जो घर की हवा को साफ करने और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यहां हम स्नेक प्लांट की केयर करने की टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर पौधा दोगुनी तेजी से बढ़ेगा।
स्नेक प्लांट घर के अंदर लगाया जाने वाला पौधा है। ये उन चुनिंदा पौधों में से है जो रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं। बहुत से लोग इसे कमरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि उनका स्नेक प्लांट का पौधा ग्रो नहीं करता है। जब सही तरीके से इस पौधे की केयर नहीं होती है तो पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं कई बार पौधे की जड़ें भी मर जाती हैं। ऐसे में कुछ आसान बातों को ध्यान रखकर आप स्नेक प्लांट को लंबे समय तक हरा-भरा और हेल्दी रख सकते हैं।
स्नेक प्लांट को लंबे समय तक हरा रखने के तरीके
1) सही गमला चुनें
स्नेक प्लांट के लिए एक ऐसे गमले को चुनें जिसमें नीचें काफी सारी छेद हों। अगर गमले में छेद नहीं होगा तो पानी मिट्टी में भरा रहेगा जिसकी वजह से स्नेक प्लांट मर जाएगा। अगर आप सेरेमिक पॉट में पौधे को लगाते हैं तो इसमें पौधा जल्दी मर सकता है क्योंकि इसमें सिर्फ एक या दो ही छेद होते है, जो पानी को होल्ड करके रखते हैं। इसकी जगह आप फाइबर वाले गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं और इस गमले को सेरेमिक पॉट में रख सकते हैं। इससे पौधा दिखने में अच्छा लगेगा और पानी भी गमले में नहीं जमेगा।
2) कैसी होनी चाहिए मिट्टी
स्नेक प्लांट डेजर्ट में पाए जाते थे और रेगिस्तान की मिट्टी थोड़ी भुरभुरी होती है। इस मिट्टी में पानी बिल्कुल भी नहीं रुकता। इसलिए आप स्नेक प्लांट को लगाने के लिए नदी किनारे वाली मिट्टी या फर मकान बनने वाली रेत का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ थोड़ा बहुत फर्मिंग कम्पोस्ट मिला सकते हैं। अगर आपको ये दोनों ही मिट्टी ना मिलें तो आप सक्यूलेंट मिक्स डाल सकते हैं।
3) सही समय पर पानी
स्नेक प्लांट में को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। अगर आपका पौधा बालकनी में रखा है और इसमें बारिश का थोड़ा बहुत पानी आ रहा है तो ये काफी है। अगर घर के अंदर ये पौधा रखा है तो 2 या तीन हफ्ते में एक बार इस पौधे में पानी डालें। जब भी आप पानी दें तो इतना पानी दें कि पॉट पानी से पूरा भर जाए। फिर एक दो घंटे बाद जब पानी नीचे ट्रे में आ जाए तो इस पानी को फेंक दें।
4) कितनी धूप में रखें
स्नेक प्लांट को अगर आप तेज धूप में रखेंगे तो इसकी पत्तियां सफेट और कड़क दिखने लगेंगी। जो दिखने में बेकार लगती हैं। स्नेक प्लांट को आप बालकनी में 4 से 5 घंटे के लिए धूप में रख सकते हैं और इसके बाद वह छांव में रहे। अगर इंडोर रख रहे हैं तो इसे ऐसी जगह पर रखें जहां दिनभर धूप की रौशनी आए लेकिन डायरेक्ट धूप नहीं ।
5) फर्टिलाइजर
स्नेक प्लांट को कोई खास फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं होती है। इसमें आप 3 से 4 महीने में एक बार फर्टिलाइजर डाल सकते हैं। वैसे ये पौधा पानी से ही खुश रहता है। अगर आप दूसरे पौधों में फर्टिलाइजर डाल रहे हैं तो इसमें भी थोड़ा बहुत डाल सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


