Home BUSINESS NEWS HINDI दो हफ्ते में खत्म होगा DA का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए...

दो हफ्ते में खत्म होगा DA का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में एक साल से भी ज्यादा का समय बचा है लेकिन इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को दो बार महंगाई भत्ता का तोहफा मिलने की उम्मीद है। इसमें से एक बार महंगाई भत्ता जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए होगा।

कब तक होगा ऐलान?

अब तक के पैटर्न को देखें तो सरकार जुलाई से दिसंबर अवधि के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान सितंबर या अक्टूबर तक करती है। खासतौर पर नवरात्रि के दौरान सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देती है। अब इस बार देखना अहम है कि कब तक ऐलान होता है। बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर साल में 2 बार भत्ते में बढ़ोतरी होती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी से जून छमाही के लिए तो दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर छमाही के लिए होती है। अब दो हफ्ते में जुलाई का महीना शुरू होने वाला है तो केंद्रीय कर्मचारियों को भत्ते का तोहफा मिलेगा। हालांकि, ऐलान सितंबर या अक्टूबर तक संभव है।

कितनी होगी बढ़ोतरी?

महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। इसकी गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। हर साल जनवरी और जुलाई में डीए की समीक्षा की जाती है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। हाल के महीनों के महंगाई आंकड़ों को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार डीए में 3 से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भत्ता 63 या 64 पर्सेंट तक पहुंच सकता है।

डीए बढ़ोतरी ऐसे समय में होने जा रही है जब 8वें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बता दें कि आठवें वेतन आयोग अपनी सिफारिशें अगले साल की पहली छमाही तक सरकार को सौंप सकता है। इन सिफारिशों को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। यह सरकार को तय करना है कि वह वेतन आयोग की सिफारिशें अक्षरश: लागू करेगा या नहीं।

इससे पहले, वेतन आयोग लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर बैठकें कर रहा है। ये बैठक कर्मचारी संगठनों के साथ किया जा रहा है। कर्मचारी संगठन लगातार बेहतर फिटमेंट फैक्टर और वेतन संशोधन की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल जनवरी महीने में पहली बार आठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। इसके बाद नवंबर में आयोग का गठन किया गया और फरवरी 2026 में वेतन आयोग ने वेबसाइट को लॉन्च किया। इस आधिकारिक वेबसाइट के जरिए वेतन आयोग ना सिर्फ सुझाव और सिफारिशें मांग रहा है बल्कि अपनी बैठकों के भी अपडेट दे रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN