Home - धांसू 20000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग! boAt लाया चार नए Powerbank, इतनी...

धांसू 20000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग! boAt लाया चार नए Powerbank, इतनी है कीमत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

boAt ने 20000mAh तक की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग वाले चार नए Apex पावरबैंक लॉन्च किए हैं। नई सीरीज में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, बिल्ट-इन Type-C केबल और डिजिटल बैटरी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

भारतीय ऑडियो कंपनी boAt ने चार नए पावरबैंक के साथ अपनी चार्जिंग सॉल्यूशंस रेंज बढ़ाई है। कंपनी ने Apex Powerbank Series लॉन्च की है, जिसमें अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से चार मॉडल शामिल हैं। नई सीरीज में हाई-कैपेसिटी बैकअप, फास्ट चार्जिंग, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो दिनभर स्मार्टफोन और दूसरे कनेक्टेड डिवाइस के साथ रहते हैं।

सम्बंधित सुझाव

boAt ने Apex सीरीज को ‘Power That You Can Bank On’ टैगलाइन के साथ पेश किया है। इसमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445 और Apex PB332 MagnaCharge मॉडल शामिल हैं। कंपनी का यह विस्तार ऑडियो प्रोडक्ट्स से आगे बढ़कर वियरेबल्स, प्रोजेक्टर, पर्सनल ग्रूमिंग और अब चार्जिंग सॉल्यूशंस जैसे सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की स्ट्रेटजी का हिस्सा है।

Apex PB445

सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल Apex PB445 है। इसमें 20000mAh की बैटरी क्षमता दी गई है और यह 45W टू-वे Turbo Fast Charging सपोर्ट करता है। इसमें QC 3.0, Power Delivery और PPS सपोर्ट भी मिलता है। पावरबैंक में बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल दी गई है, जिससे अलग चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत कम हो जाती है। इसके अलावा Type-C और USB-A पोर्ट भी दिए गए हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इसका डिजाइन एंटी-स्लिप बॉडी, सॉफ्ट-टच फिनिश और ग्लास टॉप के साथ आता है।

Apex PB332

वहीं, Apex PB332 MagnaCharge उन यूजर्स के लिए है, जो वायरलेस चार्जिंग का विकल्प चाहते हैं। इसमें 10000mAh की क्षमता के साथ 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें बिल्ट-इन फोल्डेबल स्टैंड भी है, जिसकी मदद से चार्जिंग के दौरान फोन को सीधा रखा जा सकता है। यह वीडियो देखने, कॉल करने या डेस्क पर फोन इस्तेमाल करने के दौरान उपयोगी हो सकता है। इसमें USB-A आउटपुट और एंटी-स्लिप सॉफ्ट-टच बॉडी भी दी गई है। कंपनी इसके साथ MagnaCharge Ring भी दे रही है, जो कंपैटिबल डिवाइस और केस में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट जोड़ सकता है।

सम्बंधित सुझाव

Apex PB400

Apex PB400 में 20000mAh की बैटरी और 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह QC 3.0, Power Delivery और PPS को सपोर्ट करता है। इसमें भी बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल के साथ Type-C और USB-A पोर्ट मिलते हैं। इसके चलते यूजर्स एक साथ कई डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। इसे खासतौर पर ट्रैवल और मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

Apex PB400 Pro

Apex PB400 Pro में भी 20000mAh की क्षमता और 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है, लेकिन कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में तैयार किया है। इसमें बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल दी गई है। इसके ग्लास टॉप पर डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिससे पावरबैंक में बची हुई बैटरी को आसानी से देखा जा सकता है।

इतनी है नए पावर बैंक मॉडल्स की कीमत

कीमत की बात करें तो Apex PB332 MagnaCharge की कीमत 1,999 रुपये है। Apex PB400 की कीमत 2,199 रुपये, जबकि Apex PB400 Pro की कीमत 2,599 रुपये रखी गई है। वहीं, सबसे ज्यादा पावर वाला Apex PB445 2,899 रुपये में लॉन्च हुआ है।

Apex PB400 को Noir Black और Storm Blue कलर में खरीदा जा सकता है। PB400 Pro Shadow Black और Nimbus Blue में आता है। PB445 को Phantom Black और Tempest Blue कलर में पेश किया गया है, जबकि PB332 MagnaCharge Noir Black, Storm Blue और Arctic White में उपलब्ध होगा। boAt Apex Powerbank Series को Amazon, Flipkart, boAt के D2C प्लेटफॉर्म और देशभर के प्रमुख रिटेल चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN