Source :- LIVE HINDUSTAN
स्पेन के सेऊटा में मोरक्को से आकर घुसने वाले लोग अब वापस लौट रहे हैं। हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में लोग सेऊटा में मौजूद हैं। स्पेन सरकार लगातार इन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।
Police officers and a Spanish soldier stand guard as a big group of migrants are escorted to the border, after mass crossings of migrants on foot and by sea from Morocco into Spanish territory, in Ceuta, Spain, August 1, 2026. REUTERS/Jon Nazca
यूरोपीय देश स्पेन के शहर सेऊटा में इस हफ्ते हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी घुस आए थे। पिछले दो दिनों से मचे इस तांडव के बाद अब मोरक्को से जाने वाले यह लोग लौटने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अपनी जान पर खेलकर यूरोप में घुसने की कोशिश करने वाले यह लोग आखिर वापस अपने देश क्यों जा रहे हैं। इसका जवाब है कि यह अवैध प्रवासी जिस जीवन और आराम की कल्पना करके वहां पहुंचे थे। वह उन्हें नहीं मिला। इसलिए अब वह मोरक्को की अपनी जिंदगी को ही स्वर्ग बताकर वापस लौट रहे हैं।
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में करीब एक लाख लोग मोरक्को से समुद्र में तैरकर सेऊटा पहुंचे थे। यहां पर फैंसिंग तोड़कर पर स्पेन में दाखिल हो गए और फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लगातार आते लोगों को देखकर शहर के लोग भी परेशान हो गए और इन लोगों के बहसबाजी शुरू हो गई। लगातार परेशान होने के बाद यह प्रवासी अब धीरे-धीरे अपने देश लौट रहे हैं। हालांकि, अभी भी हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी सेऊटा में मौजूद हैं।
अच्छी जिंदगी की तलाश में गए थे स्पेन-प्रवासी
मोरक्को से स्पेन में घुसने वाले कुछ लोगों से एएफपी ने बात भी की। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम भयावह बताया। मोरक्को के टैंजियर का रहने वाले एक नागरिक मोहम्मद नियास ने बताया कि वह पिछले पांच साल में दो बार स्पेन जाने की कोशिश कर चुका है। पिछले हफ्ते जब उसे जानकारी मिली कि स्पेन बॉर्डर खुल चुका है, तो वह भी इसके लिए तैयार हो गया। नियास ने बताया कि वह बेहतर जिंदगी की तलाश में वहां गया था। लेकिन वहां पर उसे केवल तकलीफ और नस्लभेद ही मिला। उन्होंने अपनी तरह अच्छी जिंदगी का सपना लेकर यूरोप आने की कोशिश करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि वहां मत जाना वरना तकलीफ और परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।
स्पेन में कैसे दाखिल हो रहे मोरक्कोवासी?
नियास और उसके साथियों ने स्पेन पहुंचने के पूरे रास्ते की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रवासी सबसे पहले फनिदेक नामक एक बॉर्डर वाले शहर में पहुंचते हैं। इसके बाद वह स्पेन जाने की कोशिश करते हैं। नियास के मुताबिक, उन्हें सबसे बड़ा अचरज तब हुआ, जब वह अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी अधिकारी ने उन्हें रोका नहीं।
नियास के मुताबिक, वह अपने दोस्त के साथ एक ट्रक में बैठकर फानिदेक से निकले। यहां से लेकर बॉर्डर तक उन्हें मोरक्को के अधिकारियों ने नहीं रोगा। सीमा पर पहुंचने के बाद उन्हें स्पेन की गार्डिया सिविल पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन वह उससे बच निकलने में कामयाब रहे।
मोरक्को की सुरक्षा व्यवस्था के जानकार लोगों के मुताबिक, यह एक बड़ी चूक थी। फानिदेह में इतनी बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे थे। इसके बाद भी मोरक्को ने सेना या पुलिस की बड़ी टुकड़ी तैनात नहीं की। यह किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करती है।
सेऊटा में लोगों का व्यवहार ठीक नहीं रहा-प्रवासी
नियास के मुताबिक, वह यह सोचकर सेऊटा में आए थे कि लोग उनका स्वागत करेंगे और उन्हें अपनाएंगे। लेकिन यहां पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। नियास ने बताया, “उन्होंने हमारे साथ बुरा बर्ताव किया और कुछ लोगों ने डंडे लेकर हमारा पीछा भी किया। वह नस्लभेदी थे। हम लोगों को जंगल में रात बितानी पड़ी। वह जगह किसी नर्क से कम नहीं थी।”
सेऊटा के लोग नस्लभेदी- प्रवासी
प्रवासियों के साथ स्पेन में घुसने वाले 16 वर्षीय अयूब के मुताबिक उसे लगा था कि एक अच्छा छात्र होने के नाते उसे वापस नहीं भेजा जाएगा। लेकिन उसे भी स्पेन से वापस भेज दिया गया। उसने बताया, “सेऊटा में उसके साथ गलत व्यवहार हुआ। वह अच्छे जीवन के लिए वहां गया था। लेकिन लोगों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। हमने पैसे देकर कुछ खाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पैसे और कार्ड पर भी सामान देने से इनकार कर दिया।” कई प्रवासियों के मुताबिक दो दिन तक वह वहां पर भूखे रहे। इसके बाद उन्होंने वापस अपने देश मोरक्को जाने का फैसला लिया।
एक व्यक्ति ने बताया कि वह सभी लोग मोरक्को से अच्छी जिंदगी की तलाश में स्पेन आए थे। लेकिन यहां के लोगों का व्यवहार देख अब वह वापस जा रहे हैं।
आपको बता दें, मोरक्को से सेऊटा में घुसने वाले अवैध प्रवासियों को फिलहाल स्पेनिश सेना निकालने की कोशिश कर रही है। और लोगों को अंदर आने से रोकने के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सेउटा के तट पर ताराजल ब्रेकवाटर के पास एक तैरता हुआ न्यूमैटिक बैरियर लगाया गया था अब इसे और भी ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। अब इसकी बाहरी लाइन को और मजबूत किया जा रहा है।
स्पेनिश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक सेऊटा संकट में अभी तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ लोग समुद्री पानी में डूब गए हैं और कुछ भगदड़ में मारे गए हैं। फिलहास स्पेनिश सरकार लगातार इस पर काम कर रही है। मोरक्को ने भी अपने लोगों को वापस स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




