Source :- LIVE HINDUSTAN
NLC India ltd Share Price: नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। आज मंगलवार प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बिक्री पेशकश के माध्यम से न्यूनतम 303 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच रही है।
आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक वक्त पर कंपनी के शेयर 320 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक पहुंच गया था। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर एनएनसी इंडिया लिमिटेड का शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 328.55 रुपये के स्तर पर था।
रिटेल निवेशकों के लिए कल होगा ओपन (NLC India OFS)
बिक्री पेशकश (ओएफएस) मंगलवार को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुल था। खुदरा निवेशकों के लिए यह बुधवार को उपलब्ध होगी। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”भारत सरकार एनएलसी इंडिया लि. (पूर्व में नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन) में बिक्री पेशकश के माध्यम से मूल रूप से दो प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा करती है। अधिक बोली आने की स्थिति में एक प्रतिशत ‘ग्रीन शू’ विकल्प यानी अपने पास रखने का विकल्प रखा है।”
एनएलसी इंडिया के शेयर की बिक्री 303 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर की जाएगी। खुदरा निवेशकों के लिए बिक्री पेशकश 10 जून को खुलेगी।
शेयर बाजार में प्रदर्शन अच्छा
बीते 6 महीने के दौरान एनएलसी इंडिया के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में नवरत्न कंपनी के शेयरों का भाव 35.99 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में इस सरकारी कंपनी के शेयरों का दाम 419 प्रतिशत बढ़ा है। 10 साल में शेयरों में 360 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
कंपनी इस साल अबतक एक बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है। कंपनी ने एक शेयर पर 3.60 रुपये का डिविडेंड दिया था।
कई कंपनियों में हिस्सेदारी घटा चुकी है सरकार
चावला ने कहा कि मजबूत ऑपेरशन और बेहतर फाइनेशियल स्थिति के साथ डिविडेंड लगातार कंपनी दे रही है। ऐसे में एनएलसी दीर्घकालिक निवेश का एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब तक कई पब्लिक सेक्टर कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर 12,166 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इनमें कोल इंडिया से 5,542 करोड़ रुपये, एनएचपीसी से 4,357 करोड़ रुपये और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 2.27 करोड़ रुपये शामिल हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







