Home LIFESTYLE NEWS HINDI नवरात्रि में जौ बोने के लिए देखें सिंपल ट्रिक्स, एकदम घने और...

नवरात्रि में जौ बोने के लिए देखें सिंपल ट्रिक्स, एकदम घने और हरे उगेंगे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरात्रि पर ज्वारे बोने की परंपरा सालों पुरानी है। अगर आपकी जौ बहुत ज्यादा हरी-घनी नहीं निकलती तो यहां बताए तरीके से बोएं। ये सीक्रेट टिप्स आपकी ज्वारों को हरा और घना निकालने में मदद करेगी। 

Easy tips for growing lush green Jware for Navratri

नवरात्रि पर हरी-घनी ज्वारे उगाने के लिए आसान टिप्स

शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। माता रानी के आगमन पर भक्त सुबह उठकर माता की चौकी लगाते हैं। इस चौकी पर कलश स्थापना के साथ ही जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र भी रखा जाता है। नवरात्रि पर जौ बोने की परंपरा सालों पुरानी है। पहले दिन ही विधि विधान से पूजा करने के साथ इस परंपरा को निभाया जाता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके द्वारा बोई हुई ज्वारे ज्यादा घनी नहीं निकलती या फिर सड़ जाती है। अगर आप हरे-भरे,घने ज्वार बोना चाहते हैं तो यहां हम टिप्स बता रहे हैं।

1) पहले बीज तैयार करें

  • ज्वारे बोने से पहले बीज को तैयार करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले बीज को पानी में भिगोएं। इससे अंकुरण की प्रक्रिया तेज करने में मदद मिलती है। इसके लिए बोने से पहले अपने साफ जौ के बीजों को 6 से 8 घंटे या रात भर पानी में भिगोकर रखें। बस एक बात का ध्यान रखें कि अच्छी क्वालिटी के बीज को चुनें। बीज साफ और साबुत बीज चुनें जो पानी में डूब जाएं और जो बीज तैरें या टूटे हुए हों उन्हें हटा दें।

2) सही मिट्टी और बर्तन तैयार करें

  • जौ लगाने के लिए सही बर्तन और मिट्टी का इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके लिए मिट्टी के गमले, स्टील की थाली या कम गहरे प्लास्टिक के बर्तन में साफ मुलायम मिट्टी या बारीक मिट्टी मिली हुई रेत भरें। वैसे तो पारंपरिक तौर पर मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है और जौ लगाने के लिए बेस्ट बर्तन है। अब भीगे हुए बीजों को बर्तन की सतह पर पास पास फैलाएं।इसके बाद बीजों को मिट्टी या रेत की बहुत पतली परत से ढकें ताकि वे सूखें नहीं। बीज लगाने के बाद हाथ पर पानी लेकर मिट्टी पर छिड़काव करें।

3) सही तरह से दें पानी

  • हर कोई चाहता है कि नौ दिनों में जौ बहुत ज्यादा घनी और लंबी हो जाएं। इसके लिए गर्मी और नमी बनाए रखें। सबसे पहले 2 दिनों तक गमले या थाली को गीले कपड़े या साफ, हल्के ढक्कन या प्लेट से ढककर रखें। इससे अंकुरण तेजी से होता है। स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करके दिन में 1 से 2 बार धीरे-धीरे पानी छिड़कें या स्प्रे करें। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन उसमें पानी जमा न होने दें, वरना जड़ें सड़ सकती हैं।

4) धूप दिखाएं

  • जब अंकुर निकल आएं तो लगभग दूसरे या तीसरे दिन तो ऊपर से ढक्कन हटा दें और बर्तन को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी रोशनी हो। चौकी के पास धूप आती हो को इसे वहीं रखा रहने दें। बस ध्यान रखें कि सीधी धूप न आती हो। दोपहर की तेज और सीधी धूप से बचाएं, क्योंकि इससे वे पीले पड़ सकते हैं या सूख सकते हैं। धूप में नहीं रख रहे हों तो भी इस पर से प्लेट को हटा दें। ज्वारे धीरे-धीरे बढ़ जाएंगी।

नोट- अंकुरण होने के बाद भी बहुत ज्यादा पानी ना डालें। वरना इससे जड़े सड़ जाएगी और ज्वारे नहीं बढ़ेंगी।

थमनेल फोटो क्रेडिट-vaastuastro, easycookingwithkavita

SOURCE : LIVE HINDUSTAN