Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/Nana_P_1791691992078_L68w_1791691996961_97IT_161805b5-1bf8-4d07-80a0-5aaf9dc4ab8f_CP1i.jpgनाना पाटेकर कई बार लोगों से बात करते वक्त थोड़ा सख्त लहजा अपनाते थे, लेकिन अंदर से उनका दिल मोम जैसा नर्म था।
लीजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर अपने पीछे ढेर सारी यादें और वो कमाल के प्रोजेक्ट छोड़ गए हैं, जो हमेशा हमारी यादों में उन्हें जिंदा रखेंगे। वेलकम फेम एक्टर ने 8 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जमीन से जुड़ी जिंदगी और दिखावटीपन से दूर रहने वाले नाना पाटेकर ने कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की है। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अपने पिता के निधन के बारे में बताया था। यह नाना पाटेकर की सबसे पुरानी और तकलीफदेह यादों में शुमार था। जब नाना पैसों की तंगी के चलते अपने पिता को अच्छा इलाज नहीं दिला पाए थे।
पिता की जान नहीं बचा पाए थे नाना
नाना पाटेकर ने बताया था कि कैसे उनकी आर्थिक स्थिति फिल्मों में आने के बाद धीरे-धीरे सुधरी। हालांकि जब तक उन्हें एक मोटी पगार मिलना शुरू हुआ, तब तक उनके पिता को बचाने के लिहाज से काफी देर हो गई थी। नाना पाटेकर के पिता एक अस्पताल में गुजर गए थे, क्योंकि एक्टर तब अपने पिता के इलाज के लिए पैसों का बंदोबस्त नहीं कर पाए थे। साल 2024 में नाना पाटेकर ने NDTV के एक इंटरव्यू में यह किस्सा सुनाया था। नाना पाटेकर ने कहा, “मैंने फिल्मों से पैसा कमाना शुरू किया था।”
हमेशा याद रहीं वो मुश्किल रातें
उन्होंने बताया, “शुरू में तो मैं बहुत कम कमाता था, लेकिन फिर मुझे अच्छा पैसा मिलना शुरू हो गया। लेकिन जब मेरे पिता बीमार पड़े, तब मेरे पास उनके इलाज के लिए पैसा नहीं था, और वह अस्पताल में ही गुजर गए।” नाना पाटेकर ने उन मुश्किल रातों को भी याद किया जो उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ उस अस्पताल के बाहर बिताई थीं, जिसमें उनके पिता भर्ती थे। क्योंकि दोनों रात में भीतर नहीं रुक सकते थे, तो नाना और उनका दोस्त अस्पताल के बाहर सड़क पर या सीढ़ियों पर बैठे रहते थे।
दिल में हमेशा रह गई वह कसक
नाना पाटेकर ने बताया कि दोनों अंताक्षरी खेलकर वक्त काटा करते थे और इंतजार किया करते थे कि उन्हें उनके पिता की सेहत के बारे में कोई अपडेट मिलेगा। नाना पाटेकर ने बताया था कि उन्हें इस बात की बहुत तकलीफ होती थी कि उनके पास तब इतना पैसा नहीं था कि वह अपने पिता को अच्छा इलाज दिला पाते। बावजूद इसके कि नाना पाटेकर ने इंडस्ट्री में काफी पैसा कमाया था, उन्हें हमेशा इस बात का मलाल रहा कि जब जरूरत थी तब उनके पास पैसा नहीं था। नाना ने कहा, “वह कसक आपके सीने में रह जाती है। आज भी जब उस वक्त को याद करता हूं तो मेरी आंखें भर आती हैं।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




