Source :- LIVE HINDUSTAN
महंगे सीरम नहीं खरीद पा रही हैं, तो चेहरे पर घर का बना फेस सीरम लगाएं। सीरम बनाने के लिए आपको 5 चीजें चाहिए, जो आसानी से घर पर ही मिल जाएंगी। इसे लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो मिलेगा और स्किन हाइड्रेट रहेगी।
बाजार में कई तरह की क्रीम और सीरम मिलते हैं, जो चेहरे को हाइड्रेट, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। इनमें से ह्यालुरोनिक एसिड सीरम काफी फेमस है, यह फेस को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता है। हालांकि, इस तरह के सीरम काफी महंगे मिलते है, जिन्हें हर कोई नहीं खरीद पाता। अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप सीरम से त्वचा पर नमी और ग्लो बनाए रखना चाहते हैं, तो घर पर ही इसे बना लें। घर पर मौजूद 5 चीजों से आप हाइड्रेटिंग सीरम बना सकती हैं। इस सीरम को बनाने का आसान तरीका ब्यूटी एक्सपर्ट आमना मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है। उनका कहना है कि अगर आप बताई हुई चीजों से सीरम बनाकर लगाते हैं, तो आपकी स्वस्थ त्वचा का राज हर कोई पूछता रहेगा।
हाइड्रेटिंग सीरम कैसे काम करता है
हाइड्रेटिंग सीरम त्वचा में नमी बनाए रखने और उसे मुलायम व फ्रेश करने में हेल्प करता है। इसमें मौजूद ह्यूमेक्टेंट और मॉइस्चराइजिंग तत्व त्वचा की ऊपरी परत में नमी को बनाए रखने का काम करते हैं, जिससे ड्राईनेस कम हो सकती है और चेहरा ज्यादा ग्लोइंग दिखेगा।
घर पर सीरम बनाने का तरीका
घर पर हाइड्रेटिंग सीरम बनाने के लिए आपको 5 चीजें चाहिए- एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल, ग्लिसरीन, गुलाबजल और अलसी के बीज। अब आपको छोटी शीशी लेनी है, उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल डाल दीजिए, इसमें 1 चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच ग्लिसरीन, 2 विटामिन ई कैप्सूल, 1 चम्मच अलसी के बीज का जेल (अलसी के बीज को पानी में उबालकर उसका जेल निकाल लीजिए)। अब सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
सीरम कैसे लगाएं
रात को सोने से पहले इस सीरम को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह उठने पर गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं और फिर अपने फेस वॉश से धो लें। अगर आप रोजाना इस सीरम को लगाते हैं, तो आपकी स्किन पर ग्लो बना रहेगा और नमी भी।
कैसे फायदेमंद हैं ये चीजें
एलोवेरा:- एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और उसे ठंडक व ताजगी का देता है।
ग्लिसरीन:- ग्लिसरीन त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती है, जिससे ड्राईनेस कम हो सकती है।
गुलाबजल:- त्वचा को तरोताजा महसूस कराने के लिए गुलाबजल सबसे बेहतर ऑप्शन है और स्किनकेयर रूटीन में हल्के टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
विटामिन E:- विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जिससे स्किन को मुलायम रखने में मदद मिलेगी।
अलसी (फ्लैक्स सीड):- अलसी का जेल त्वचा को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता है और इससे नेचुरल ग्लो भी मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


