Source :- LIVE HINDUSTAN
डोसा और चीला दो ऐसी डिशेज हैं जिन्हें बनाने से पहले महिलाएं संकोच करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तवे पर बैटर फैलाते समय अक्सर ये टूट जाते हैं या फिर चिपक जाते हैं। ऐसे में यहां जानिए काम आने वाला हैक।
देखा जाए तो रोटी के मुकाबले डोसा और चीला बनाने में मेहनत और झंझट कम होता है। इसे बनाने के लिए बस एक बैटर तैयार करना पड़ता है। और फिर बस चम्मच से तवे पर फैलाकर इन दोनों चीजों को तैयार किया जा सकता है। हालांकि, डोसा और चीला बनाना कुछ लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किल काम लगता है। कुछ महिलाएं इन्हें बनाने से अच्छा इंडियन थाली की चीजों को बनाना आसान समझती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को डोसा या चीला को तवे पर फैलाना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। और अगर ये तवे पर चिपक जाए तो उसे तवे से छुड़ाने में घंटों लग जाते हैं। अगर आपको भी डोसा और चीला फैलाना कठिन लगता है तो यहां एक सिंपल हैक बता रहे हैं, जो आपके खूब काम आएगा।
क्या है डोसा और चीला फैलाने वाला हैक
डोसा और चीला फैलाने में अगर आपको दिक्कत होती है तो ये हैक आपके काम आ सकता है। इसके लिए आपको जरूरत होगी एक स्टील के मैशर की जिसका इस्तेमाल पाव भाजी बनाने के लिए किया जाता है। इसके लिए डोसा या चीला तवे को गर्म कर लें। फिर इस पर थोड़ा घी या तेल डालें और गर्म होने दें। अब मैशर को तवे के बीच में रखें और फिर बैटर को अच्छे से बीच में डालें और फिर मैशर से सब तरफ घुमाते हुए तवे पर बैटर फैला लें। अब सिकने के बाद पलटे से इसे पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें।
इस ट्रिक से नहीं चिपकेगा डोसा या चीला
अगर डोसा या चीला तवे पर चिपक जाता है, या फिर फट जाता है तो एक ट्रिक अपनाएं। इसके लिए तवे को गर्म करें और जब ये तेज गर्म हो जाए तो इस पर पानी के कुछ छींटे डालें। इस पानी के एक साफ कपड़े से पोंछ दें। अब आंच धीमी करें और फिर एक प्याक को बीच से काट लें। इसे घी में डिप करें और पूरे तवे पर अच्छे से फैला लें। इसे करने के बाद एक बार बैटर तवे पर फैलाएं। अच्छे से मीडियम आंच पर सिकने दें। अब इसे पलट कर भी सेक लें।
टिप
- मैशर वाले हैक को अपनाते समय बीच में थोड़ा ज्यादा बैटर डालें ताकि आसानी से फैलाया जा सके।
- डोसे तो पलटने के लिए पतले और थोड़े नुकीले पलटे का इस्तेमाल करें।
- अगर कटोरी से बैटर डालने में दिक्कत होती है तो गोल चम्मच का इस्तेमाल करें।
- घोल की कंसिस्टेंसी हमेशा सही रखें, ना ज्यादा पतली और ना ही ज्यादा गाढ़ी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


