Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना फटेगी, ना टूटेगी कुट्टू के आटे की पूड़ी? सीखें फूली-फूली बनाने...

ना फटेगी, ना टूटेगी कुट्टू के आटे की पूड़ी? सीखें फूली-फूली बनाने का आसान और सटीक तरीका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि व्रत में कुट्टू के आटे से बनी चीजों को खाया जाता है। ऐसे में अगर आपको इसकी पूरी बनाने में समस्या होती है तो यहां फूली हुई कुट्टू की पूरी बनाने का आसान और बेहतरीन तरीका देखें। 

हिंदू धर्म में नवरात्रि का एक खास महत्व है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि के त्योहार में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। वैसे तो श्रद्धालू 9 दिनों तक देवी की पूजा करने के साथ ही सच्चे मन से उपासना भी करते हैं। जो भक्त पूरे नवरात्र व्रत नहीं रह पाते हैं वे पहले और आखिरी नवरात्र का व्रत जरूर रहते हैं। व्रत रखने वाले लोग अनाज छोड़कर सिर्फ फलाहारी खाना खाते हैं। ऐसे में फलों के अलावा सब्जियां और कुट्टू का आटे का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग कुट्टू के आटे की पूड़ी बनाकर खाते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो पूड़ी खाना पसंद करते हैं लेकिन पूड़ी बनानी नहीं आती इसलिए वह अपना मन मार लेते हैं। अगर कुट्टू के आटे की पूड़ी बनाने में फट जाती है, टूट जाती है या चिपक जाती है तो सीखें फूली-फूली बनाने का आसान और सटीक तरीका।

हर कोई करता है ये गलती

कुट्टू की पूड़ी बनाते समय ज्यादातर लोग एक कॉमन गलती करते हैं। वह है कि आटे को सिर्फ पानी से गूथते हैं। जबकि कुट्टू का आटा सिर्फ पानी से लगाने पर काफी गीला हो जाता है और इससे पूड़ी बेलना मुश्किल होता है। आटा लगाने के लिए आलू का इस्तेमाल करें। एक कप कुट्टू के आटे में एक छोटा उबला आलू डालें। यह आटे को बांधता है और पूड़ी बेलते समय टूटने से बचाता है।

पानी एकदम थोड़ा-थोड़ा डालें

पहले आलू और आटा मिलाएं जब जरूरत लगे तो फिर गुनगुना पानी चम्मच से डालें। इसेस आटा नरम लगेगा बस ध्यान रखे कि ये चिपचिपा नहीं होना चाहिए। कुट्टू में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए ज्यादा पानी डालने पर पूड़ी संभालना मुश्किल हो सकता है।

बेलने का सही तरीका

कुट्टू के आटे को अच्छी तरह मिलाकर एकसार करें और ध्यान रखें कि आटा तभी लगाएं जब पूड़ी बनानी हों। आटे की लोई निकालें और फिर प्लास्टिक शीट या बटर पेपर के बीच रखकर हल्के हाथ से बेलें। कुट्टू की पूड़ी थोड़ी मोटी होती है। बहुत पतली होगी तो फट सकती है। हालांकि बहुत मोटी पूड़ी ना बनाएं। अगर ज्यादा मोटी होगी तो अंदर से कच्ची रह सकती है।

ये है पूड़ी फुलाने की ट्रिक

पूड़ी तेल में डालकर कलछी से हल्का दबाएं या ऊपर गरम तेल डालें। फूलने पर पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक तलें। बस एक बात का ध्यान रखें कि तेल मीडियम से तेज गरम होना चाहिए। इसे चेक करने के लिए आटे का छोटा टुकड़ा डालने पर वह कुछ ही सेकंड में ऊपर आ जाए। बहुत ठंडे तेल में पूड़ी तेल सोखेगी, जबकि बहुत गरम तेल में बाहर से जल्दी भूरी हो जाएगी। एक बात का ध्यान रखें कि कढ़ाही में एक बार में बहुत सारी पूड़ियां न डालें।

क्या है सही सामग्री

2 लोगों के लिए कुट्टू की पूड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा-

-1 कप कुट्टू का आटा

-1 छोटा अच्छी तरह मैश किया हुआ उबला आलू

-स्वादानुसार सेंधा नमक

-जरूरत के अनुसार लगभग 2 से 4 बड़े चम्मच गुनगुना पानी

-तलने के लिए तेल या घी

फोटो क्रेडिट-nathusweetsind

SOURCE : LIVE HINDUSTAN