Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना वैक्सिंग, ना थ्रेडिंग! आटे में ये 2 चीजें मिलाकर लग लें,...

ना वैक्सिंग, ना थ्रेडिंग! आटे में ये 2 चीजें मिलाकर लग लें, नेचुरली हट जाएंगे चेहरे के बाल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Facial Hair Removal Remedy: क्या आप भी अपने फेशियल हेयर्स से परेशान हैं? तो एक बार ये नेचुरली रेमेडी ट्राई कर के देखिए। ये आपके बालों की ग्रोथ को जड़ों से कम कर देगी, वहीं चेहरा भी ज्यादा साफ नजर आएगा।

ज्यादातर महिलाओं को अपने चेहरे के बाल बिल्कुल पसंद नहीं होते। इन्हें रिमूव करने के वैसे तो कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन जब बात फेस की होती है तो ज्यादातर महिलाएं नेचुरल चीजें ही प्रिफर करती हैं। वैसे भी फेशियल हेयर्स काफी जल्दी आ जाते हैं, ऐसे में बार-बार पार्लर के चक्कर लगाना भी पॉसिबल नहीं हो पाता। आज आपकी इसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन हम ले कर आए हैं। दादी-नानी के जमाने में इसी नुस्खे से चेहरे के रोएं जैसे बालों को रिमूव किया जाता है। बस गेहूं के आटे में आपको कुछ चीजें एड करनी हैं और ये होममेड वैक्स बनकर तैयार हो जाएगी। बेस्ट बात है कि ये पूरी तरह नेचुरल है और चेहरे की टैनिंग रिमूव करने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं-

थ्रेडिंग और वैक्सिंग के बिना रिमूव करें फेशियल हेयर्स

बहुत सी महिलाएं चेहरे पर थ्रेडिंग या वैक्सिंग कराना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में उनके लिए ये नेचुरल रेमेडी काफी इफेक्टिव हो सकती है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके चेहरे के बालों की ग्रोथ कम होने लगती है। रोएं जैसे हल्के बाल तो पहली ही बार में काफी हद तक कम होना शुरू हो जाते हैं। ये पूरी तरह नेचुरल और सेफ है इसलिए बच्चों के बाल कम करने के लिए भी ये उबटन इस्तेमाल की जा सकती है।

ऐसे तैयार करें गेहूं के आटे से बनी DIY वैक्स

चेहरे के बालों को हटाने के लिए आप गेहूं के आटे से बनी वैक्स इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच के करीब गेहूं का आटा लें और दो चम्मच ही बेसन इसमें मिक्स कर दें। गैस पर एक पैन चढ़ाएं और इन दोनों को हल्का सा भून लें। तबतक भूनें जबतक इनका रंग हल्का सुनहरा ना हो जाए। बहुत ज्यादा देर के लिए आपको इन्हें रोस्ट नहीं करना है। अब इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें।

तब तक एक बाउल में एक चम्मच चीनी लें और उसमें हल्का गर्म पानी डालकर घोल लें। जब चीनी अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें एक चम्मच बेसन और आटे वाला मिक्सचर एड करें। ये एक नेचुरली वैक्स जैसी कंसिस्टेंसी में आ जाएगा। हालांकि ये मिक्सचर वैक्स की तरह बिल्कुल काम नहीं करता। ये आपके बालों की जड़ों को कमजोर करता है, जिससे बालों की ग्रोथ कम हो जाती है।

किस तरह अप्लाई करना है?

सबसे पहले अपने फेस को क्लीन कर लें। किसी भी तरह का कोई क्रीम या मेकअप नहीं होना चाहिए। अब इस वैक्स को अपने फेस पर अच्छी तरह अप्लाई कर लें, फिर जैसे ही ये ड्राई हो जाए तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे रिमूव कर लें। इसके साथ-साथ आपके हेयर्स की रूट्स भी कमजोर पड़ जाएंगी, जिससे आपके रोएं जैसे बाल कम होना शुरू हो जाएंगे।

किन लोगों के लिए इफेक्टिव है ये वैक्स?

वैसे तो ये वैक्स सभी के लिए इफेक्टिव है, लेकिन अगर आपने अपने फेस पर कभी भी वैक्सिंग या थ्रेडिंग नहीं कराई है तो आपके लिए ये बेस्ट रहेगी। चेहरे पर उगे हल्के बालों को कम करने में ये काफी इफेक्टिव है। 10-15 दिन के रेगुलर इस्तेमाल के साथ आप अपने फेस को हेयर फ्री बना सकती हैं। वहीं छोटे बच्चों की बॉडी और फेस के लिए भी ये जेंटल उबटन आप ट्राई कर सकती हैं। हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों की स्किन से छेड़-छाड़ करना सही नहीं है।

नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN