Home LIFESTYLE NEWS HINDI नॉन-स्टिक पैन से जिद्दी तेल और ग्रीस के दाग को करना चाहते...

नॉन-स्टिक पैन से जिद्दी तेल और ग्रीस के दाग को करना चाहते हैं साफ, अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

8
0

Source :- INDIATV NEWS

नॉन-स्टिक पैन हमारी रसोई का एक बेहद अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल रोजाना हमारी रसोई में किया जाता है। इसमें कम तेल या बिना तेल के खाना बनाना आसान होता है। लेकिन समय के साथ इनमें जिद्दी तेल, ग्रीस और मसालों की परत जम जाती है। इन्हें साफ़ करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुछ लोग इसे साफ करने के लिए लोहे के स्क्रबर या केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इसे आसानी से क्लीन कर सकते हैं। 

1. बेकिंग सोडा और सिरका

चिकनाई और जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल सबसे असरदार माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले पैन में एक कप पानी और दो चम्मच सफेद सिरका डालकर उबालें। इसके बाद पानी को गिराकर पैन को थोड़ा ठंडा होने दें। अब एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पैन पर लगे जिद्दी दागों पर लगाएं। फिर कुछ मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर किसी सॉफ्ट स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। 

2. नींबू और गर्म पानी
नींबू में नेचुरल एसिड होता है, जो चिकनाई और तेल को काटने में बहुत मदद करता है। इसके लिए पैन में पानी भरकर उसमें एक नींबू के टुकड़े काटकर डाल दें और पानी को अच्छी तरह उबाल लें। उबलने के बाद गैस बंद कर दें और पानी को पैन में ही 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे जमी हुई चिकनाई और ग्रीस ढीली पड़ जाएगी। इसके बाद डिशवॉश जेल और स्पंज की मदद से पैन को साफ कर लें।

3. लिक्विड डिश सोप और गर्म पानी
कई बार सादे पानी से धोने पर तेल की परत नहीं निकलती, ऐसे में पैन को भिगोना जरूरी होता है। गंदे नॉन-स्टिक पैन में गर्म पानी भरें और उसमें कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप की डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसे लगभग आधे से एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। पानी ठंडा होने पर एक मुलायम स्पंज से पैन को अंदर और बाहर से साफ कर लें। ग्रीस आसानी से बाहर आ जाएगी।

SOURCE : INDIATV NEWS