Source :- LIVE HINDUSTAN
Aadhaar को ESIC Pehchan Card से लिंक करना क्यों जरूरी?
Aadhaar लिंकिंग का सबसे बड़ा उद्देश्य ESIC लाभार्थी की पहचान को authenticate करना है। इससे लाभार्थियों की पहचान की पुष्टि करने में मदद मिलती है और ESIC की सेवाओं तक लगातार पहुंच बनाए रखने में सुविधा हो सकती है। ESIC के तहत सिर्फ इलाज की सुविधा ही नहीं मिलती। इसके तहत अस्पताल में भर्ती होने, मैटरनिटी बेनेफिट्स, बीमारी के दौरान आर्थिक सहायता और रोजगार के दौरान चोट लगने पर मिलने वाले लाभ शामिल हैं। इसलिए ESIC लाभार्थियों के लिए Aadhaar authentication की प्रक्रिया को समय रहते पूरा करना जरूरी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



