Home BUSINESS NEWS HINDI न्यूयार्क से मुंबई तक सोना-चांदी के भाव में भूचाल, ₹81913 पर आया...

न्यूयार्क से मुंबई तक सोना-चांदी के भाव में भूचाल, ₹81913 पर आया सबसे सस्ता गोल्ड

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Rate Today 25 June: एक भूकंप वेनजुएला में आया तो एक और भूकंप न्यूयार्क से लेकर भारत के कमोडिटी, ईटीएफ और बुलियन मार्केट भी देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी के भाव में आज भूचाल है। एमसीएक्स के बाद अब सर्राफा बाजारों में भी गोल्ड-सिल्वर के भाव धड़ाम हो गए हैं। सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट गोल्ड के भाव 2156 रुपये सस्ता होकर 140022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। जबकि, चांदी के भाव 6550 रुपये सस्ता होकर 215485 रुपये पर आ गए हैं।

बता दें न्यूयार्क में बुधवार को सोने के दाम 3.8% तक टूटकर 3,960 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे चला गया। वहीं चांदी भी दिसंबर के बाद पहली बार 60 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई।

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुआ गोल्ड

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना भारत के सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 36099 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 170448 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के दौरान सोने-चांदी के भाव की बात करें तो सोना अबतक 19075 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 52415 रुपये सस्ती हुई है।

एमसीएक्स पर क्या हैं हाल

एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 52396 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 209311 रुपये सस्ता हो चुका है। यानी ऑल टाइम हाई से चांदी के दाम करीब आधे हो गए हैं।

जून में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

जून महीने में अबतक सोने के भाव 16441 रुपये और चांदी के भाव 47865 रुपये गिर चुके हैं। बता दें पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। तब यह 151078 रुपये पर था और आज तक कुल 11056 रुपये टूटा है। चांदी की बात करें तो यह 255600 रुपये प्रति किलो से गिरकर अब तक 40115 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

14 से 23 कैरेट तक के गोल्ड के आज के रेट

आज 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 2148 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 139461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 1975 रुपये सस्ता होकर 128260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।

18 कैरेट गोल्ड के दाम में 1617 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 105017 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सबसे कम रेट वाला गोल्ड यानी 14 कैरेट सोने की बात करें तो यह भी 1261 रुपये टूटकर 81913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

सोने के दाम में गिरावट की वजह

अमेरिकी डॉलर में इस हफ्ते लगभग 1% की मजबूती है, जिससे डॉलर में तय होने वाली कीमती धातुएं दूसरी मुद्राओं के खरीदारों के लिए महंगी हो गई हैं। वहीं, फेडरल रिजर्व चेयरमैन केविन वार्श के मुद्रास्फीति पर फोकस ने केंद्रीय बैंक के और अधिक कड़े रुख अपनाने की संभावनाओं को मजबूत किया है। इसके अलावा कई बड़े बैंकों ने सोने के अपने पूर्वानुमान घटा दिए हैं। गोल्डमैन सैक्स ने अपने पूर्वानुमान से 500 डॉलर काट दिए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN