Source :- KHABAR INDIATV
वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कीवी टीम की मुकाबले में शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को 12 के स्कोर पर गंवा दिया था। इसके बाद हेनरी निकोल्स और रचिन रवींद्र ने मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें टीम इंडिया के पास रचिन का विकेट हासिल करने का शानदार मौका जल्द मिला था लेकिन DRS नहीं लेना का फैसला थोड़ा गलत रहा।
रचिन सिर्फ 5 के स्कोर पर लौट जाते पवेलियन
न्यूजीलैंड टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में रचिन रवींद्र मौजूदा समय में काफी अहम बल्लेबाज हैं और वेलिंग्टन टेस्ट में जब वह सिर्फ 5 के निजी स्कोर पर थे, तो पारी का 11वां ओवर जो भारतीय टीम की तरफ से अंशुल कंबोज फेंक रहे थे, उसकी पांचवीं गेंद पर रचिन शॉट खेलने से चूक गए जिसमें गेंद सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में गई और उन्होंने तुरंत आउट की अपील कर दी। पंत ने काफी आत्मविश्वास के साथ कॉट बिहाइंड की अपील की थी जिसमें उन्होंने भी कि थोड़ी सी आवाज आई थी। लेकिन इसके बावजूद DRS नहीं लेने का फैसला लिया गया। इसके बाद जब रिप्ले को देखा गया तो गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पड़ने के बाद बल्ले का हल्का किनारा लेकर गई थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी आपस में चर्चा कर रहे थे और ऋषभ पंत ने भी कहा कि अगर कोई आवाज आई थी, तो वह बल्ले से ही आई थी।
मौके का फायदा नहीं उठा सके रचिन रवींद्र
जीवनदान मिलने का फायदा रचिन रवींद्र उठाने में कामयाब नहीं हो सके, जिसमें वह जब 15 के निजी स्कोर पर थे तो आकाश दीप की ऑफ स्टंप से बाहर निकलती गेंद पर कट शॉट खेलने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। रचिन रवींद्र इस शॉट को खेलने के बाद जहां काफी निराश दिखाई दिए तो वहीं भारतीय टीम ने रचिन और निकोल्स के बीच हो रही साझेदारी को भी सही समय पर तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें
महज तीसरी गेंद पर बड़ा शिकार! बुमराह की इस जादुई गेंद ने टॉम लैथम को किया पूरी तरह चित, देखें VIDEO
‘यह हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला था’, सिराज और गुरनूर को बाहर रखने के पीछे की वजह कप्तान गिल ने बताई
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




