Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पहली एक करोड़ कमाने वाली भोजपुरी मूवी, बजट से 120 गुना ज्यादा...

पहली एक करोड़ कमाने वाली भोजपुरी मूवी, बजट से 120 गुना ज्यादा छापे नोट, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Sasura_Bada_Paisawala__1786154702189_1786154709754_731f1094-87e8-4a9b-9e0e-d98bd3fdacbd.jpg

  एक वक्त ऐसा था जब बजट निकाल पाना ही अपने आप में बड़ी बात मानी जाती थी। वहीं अगर बात भोजपुरी सिनेमा की हो तो ये और भी मुश्किल था।

बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री आज सौ करोड़ कमाने वाली कई फिल्में हैं। कई फिल्मों ने तो कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ब्रेक किए। एक वक्त ऐसा था जब बजट निकाल पाना ही अपने आप में बड़ी बात मानी जाती थी। वहीं अगर बात भोजपुरी सिनेमा की हो तो ये और भी मुश्किल था। क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा की कौन सी वो पहली फिल्म है, जिसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं आपको…

22 साल पहले रिलीज हुई थी ये फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो 22 साल पहले रिलीज हुई थी। ये मूवी न तो दिनेश लाल यादव की है न ही पवन सिंह की, बल्कि ये भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी की है। पहली सबसे ज्यादा कमाने वाली मनोज तिवारी की इस फिल्म का नाम ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ है। इस फिल्म में मनोज तिवारी के साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी लीड रोल में थीं।

बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई

साल 2003 में रिलीज हुई मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ लगभग 30 लाख रुपये के बजट में बनी थी। ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो कि 1 करोड़ के मील के पत्थर को पार करने वाली भोजपुरी इतिहास की पहली बड़ी फिल्म बनी। ‘ससुरा बड़े पईसावाला’ भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी, और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है।

इतने हफ्तों तक नहीं थी थिएटर से

मनोज तिवारी इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में एक बेंचमार्क स्थापित किया और आज भी इसकी मिसाल दी जाती है। ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ एक ऐसी फिल्म थी, जिसके बाद भोजपुरी सिनेमा में क्रांति आ गई। इस फिल्मों ने लोगों की सोच तक को बदल दिया। क्योंकि इसके बाद इसके जैसे कंटेंट वाली फिल्में ही ज्यादा बनने लगीं। और तो और यह तब थिएटर्स में लगातार 65 हफ्तों तक चली थी। ऐसा करने वाली यह एकमात्र भोजपुरी फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN