Source :- LIVE HINDUSTAN
Chavda Infra के शेयर अगले कुछ दिन शेयर बाजार में फोकस में रहेंगे। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 6 अगस्त 2026 को होने जा रही है। इस मीटिंग में कई मुद्दों पर फैसला होगा। जिसमें डिविडेंड, बोनस शेयर आदि शामिल है। अगर कंपनी के बोर्ड की तरफ से बोनस शेयर देने पर सहमति बनी तो पहली बार निवेशकों को फ्री शेयर मिलेगा।
अहमदाबाद में मिला है नया काम
कंपनी को ADI Shantigram Abode LLP की तरफ से एक बड़ा काम मिला है। यह काम अहमदाबाद में करना है। वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 89.45 करोड़ रुपये की है। इस काम के बाद अब कंपनी के पास कुल 813.90 करोड़ रुपये का काम हो गया है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
आज सोमवार को कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ एनएसई में 128.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों का दाम 1.50 प्रतिशत बढ़ा है। एक महीने में स्टॉक का दाम 39 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, 2026 में पोजीशनल निवेशकों को 4.13 प्रतिशत का फायदा मिला है। बता दें, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 12.97 प्रतिशत का लाभ मिला है।
कंपनी का 52 वीक हाई 137 रुपये और 52 वीक लो लेवल 80.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 84.42 करोड़ रुपये का है।
इस कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 55.12 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक के पास 44.88 प्रतिशत हिस्सा है।
2023 में आया था आईपीओ
Chavda infra का आईपीओ 2023 में आया था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 60 रुपये से 65 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ का लॉट साइज 43.26 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर ही आधारित था। कंपनी ने कुल 66.57 लाख नए शेयर जारी किए थे। आईपीओ से जुटाए पैसों का उपयोग तब कंपनी ने कई कार्यों के लिए किया था। 27 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए किया था। बाकि बचे पैसों का उपयोग कंपनी ने जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




