Home - पहली सेल में ₹4000 की छूट! 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले...

पहली सेल में ₹4000 की छूट! 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले Oppo फोन पर मिलेगा ऑफर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO K14 Plus की भारत में सेल 8 अक्टूबर से Flipkart Big Billion Days के दौरान शुरू होगी। फोन में 8000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टेक ब्रैंड ओप्पो के नए फोन OPPO K14 Plus की सेल इस हफ्ते शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसे 8 अक्टूबर, 2026 से Flipkart Big Billion Days के दौरान सेल के लिए पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन सेल के पहले दिन 4,000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 25,999 रुपये हो जाता है। यह फोन Flipkart और कंपनी के e-store पर उपलब्ध होगा।

OPPO K14 Plus को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB RAM और 128GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 8GB RAM व 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है। बैंक डिस्काउंट के बाद इनका इफेक्टिव प्राइस क्रम से 25,999 रुपये, 28,999 रुपये और 31,999 रुपये हो जाती है। फोन Solar Orange और Star White कलर में उपलब्ध होगा।

फोन में मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें चार Cortex-A78 कोर 2.5GHz तक और चार Cortex-A55 कोर 2.0GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G615 GPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, पिछले जनरेशन के Dimensity चिप की तुलना में इसमें CPU मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 30 प्रतिशत और GPU परफॉर्मेंस में 35 प्रतिशत तक सुधार है। 8GB+256GB मॉडल ने AnTuTu Benchmark V12 में 1 मिलियन से ज्यादा का स्कोर भी हासिल किया है।

ऐसे हैं OPPO K14 Plus के स्पेसिफिकेशंस

फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी को 1,800 फुल चार्ज साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा क्षमता बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी इसे करीब छह साल के इस्तेमाल के बराबर बताती है। इसमें 45W SUPERVOOC चार्जिंग, Bypass Charging और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो OPPO K14 Plus में 17.22cm का 1.5K AMOLED Ultra Bright Display है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP का OIS मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/2-इंच सेंसर और f/1.8 अपर्चर है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 16MP Sony IMX480 कैमरा मिलता है।

फोन में ColorOS 16 मिलता है, जिसमें AI फीचर्स, O+ Connect, AI LinkBoost 4.0 और सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN