Source :- LIVE HINDUSTAN
Zebronics ने भारतीय बाजार में नया Zeb-Party Fyre 800 स्पीकर लॉन्च कर दिया है। यह क्वाड ड्राइव स्पीकर सेटअप के साथ आता है और 160W का शक्तिशाली साउंड आउटपुट प्रदान करता है। स्पीकर डुअल वायरलेस माइक्रोफोन के साथ आता है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Zebronics Zeb-Party Fyre 800 launched: पार्टी में धूम मचाने के लिए स्टाइलिश लुक वाला स्पीकर तलाश रहे हैं, तो पॉपुलर ब्रांड जेब्रोनिक्स का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। ब्रांड ने भारतीय बाजार में नया Zeb-Party Fyre 800 स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह एक फीचर-पैक पोर्टेबल पार्टी स्पीकर है जिसे हर इवेंट के लिए पावरफुल साउंड, चमकने वाली एलईडी लाइट्स और एक बेहतरीन कराओके एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्पीकर में 160W का पावरफुल साउंड मिलता है और यह लंबी बैटरी लाइफ भी प्रदान करता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…
Zebronics Party Fyre 800 स्पीकर रिलायंस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
स्पीकर देगा 160W का दमदार साउंड
Zeb-Party Fyre 800 स्पीकर दमदार बॉडी, आकर्षक डिजाइन और पावरफुल साउंड का एक बेहतरीन कॉम्बीनेशन है। इसे आपको घर पर होने वाला किट्टी पार्टी या फिर आउटडोर होने वाली पिकनिक पार्टी को यादगार पलों में बदलने के लिए डिजाइन किया गया। यह क्वाड ड्राइव स्पीकर सेटअप के साथ आता है और डुअल 16.51 सेमी फुल रेंज ड्राइवर्स के जरिए कुल 160W का शक्तिशाली साउंड आउटपुट प्रदान करता है।
एंटरटेनमेंट के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए, स्पीकर डुअल वायरलेस माइक्रोफोन के साथ आता है, जो इसे कराओके सेशन, कपल परफॉर्मेंस और अनाउंसमेंट करने के लिए परफेक्ट बनाता है। इसमें माइक रिकॉर्डिंग, 6.3 मिमी माइक्रोफोन और गिटार इनपुट भी है। साथ में माइक्रोफोन वॉल्यूम, इको, बास, ट्रेबल और गिटार वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए इसमें डेडिकेटेड कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं, जो यूजर को हर परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है।

इसमें चमकने वाली LED लाइट्स भी हैं ,जो इसके लुक को और खास बना देती हैं। इसमें 9 वाइब्रेंट आरजीबी लाइट मोड है, जिससे पार्टी और भी बेहतरीन हो जाती है। अगर आप साउंड बढ़ाने चाहते हैं, तो स्पीकर में यह सुविधा भी मिलती है। दरअसल, स्पीकर ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) फंक्शन सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से दो स्पीकर को आपस में जोड़कर साउंड को डबल किया जा सकता है और स्टीरियो साउंड का मजा लिया जा सकता है।
इसमें ढेर सारे कनेक्टिविटी पोर्ट भी
इसमें कनेक्टिविटी के लिए भी ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं। यह स्पीकर ब्लूटूथ v5.3, यूएसबी और औक्स इनपुट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन प्रदान करता है, जिससे इसे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य ऑडियो डिवाइस के साथ आसानी से जोड़कर म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। इसमें डेडिकेटेड वॉल्यूम, बास और ट्रेबल कंट्रोल भी शामिल हैं, जो यूजर्स को अपने सुनने के एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज्ड करने की सुविधा देते हैं।
फुल चार्ज में 6 घंटे चलेगी बैटरी
आसानी से कहीं भी ले जाने और इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किए गए Party Fyre 800 में एक मजबूत कैरी हैंडल, एक बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी है, जो 50% वॉल्यूम और एलईडी बंद होने पर 6 घंटे तक का प्लेबैक देती है। जल्दी से चार्ज करने के लिए इसमें रैपिड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, स्पीकर को दूर बैठकर आसानी से चलाने के लिए रिमोट कंट्रोल दिया गया है।
कीमत और कहां से खरीदें
यह स्पीकर रिलायंस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। ऑफर की डिटेल आप रिलायंस डिजिटल पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आप Zebronics के इन पार्टी स्पीकर्स पर भी विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




