Home BUSINESS NEWS HINDI पाली हिल में प्रीति जिंटा का नया ठिकाना, हर महीने का किराया...

पाली हिल में प्रीति जिंटा का नया ठिकाना, हर महीने का किराया सुन रह जाएंगे हैरान, सामने आई नई प्रॉपर्टी डील

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर अपने रियल एस्टेट निवेश और प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित पाली हिल इलाके में एक शानदार लग्जरी अपार्टमेंट किराये पर लिया है। इस नए घर के लिए अभिनेत्री हर महीने लाखों रुपये किराया चुकाएंगी। मुंबई के सबसे महंगे और पसंदीदा इलाकों में गिने जाने वाले पाली हिल में स्थित यह फ्लैट अपने एडवांस सुविधाओं और प्रीमियम लोकेशन के कारण खास माना जा रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

जानकारी के अनुसार, यह अपार्टमेंट पाली हिल स्थित ‘आर्ट वेदा’ नाम की बिल्डिंग में मौजूद है। करीब 1,500 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले इस फ्लैट के साथ पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। प्रीति जिंटा ने यह घर दो साल की अवधि के लिए किराये पर लिया है। समझौते के अनुसार पहले एक साल तक उन्हें हर महीने लगभग 6 लाख रुपये किराया देना होगा, जबकि दूसरे साल में यह राशि बढ़कर 6.5 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में लगभग 27 लाख रुपये भी जमा कराये हैं।

पाली हिल मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में से एक है, जहां कई फिल्मी सितारे, उद्योगपति और हाई-प्रोफाइल लोग रहते हैं। ऐसे में यहां संपत्ति खरीदना या किराए पर लेना काफी महंगा माना जाता है। यही वजह है कि प्रीति जिंटा की यह नई डील चर्चा का विषय बनी हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि प्रीति जिंटा हाल के महीनों में लगातार रियल एस्टेट से जुड़ी बड़ी डील्स करती नजर आई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने इसी इलाके में स्थित अपना एक फ्लैट करोड़ों रुपये में बेचा था। बताया जाता है कि उन्होंने पाली हिल में मौजूद एक अपार्टमेंट को लगभग 18.5 करोड़ रुपये में बेच दिया था। इससे पहले भी उन्होंने मुंबई में स्थित एक अन्य प्रॉपर्टी को 14 करोड़ रुपये से अधिक कीमत पर बेचा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फ्लैट उन्हें एक पुराने भवन के री-डेवलपमेंट के बाद आवंटित किए गए थे। भवन के री-डेवलपमेंट के दौरान पुराने निवासियों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया गया था और इसी प्रक्रिया के तहत उन्हें नए फ्लैट मिले थे। बाद में उन्होंने इन संपत्तियों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया।

प्रीति जिंटा लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया, आईपीएल टीम और अपने निजी निवेशों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी यह नई प्रॉपर्टी डील भी दिखाती है कि वे केवल मनोरंजन जगत ही नहीं बल्कि रियल एस्टेट निवेश के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

मुंबई जैसे शहर में पाली हिल में किराये पर घर लेना किसी लग्जरी लाइफस्टाइल से कम नहीं माना जाता। ऐसे में प्रीति जिंटा का यह नया ठिकाना एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN