Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पिता करने वाले थे सुसाइड, कर्जे ने नर्क कर दी थी जिंदगी,...

पिता करने वाले थे सुसाइड, कर्जे ने नर्क कर दी थी जिंदगी, अर्पिता देंगी ₹1 करोड़ के सवाल का जवाब

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/KBC_18_1789210659798_e63b189a-38ba-4613-af16-698762f6bbf4_1789210663301_10c7dd29-54f4-45cb-9d7a-6940d05bfef9_5a303c08-1bc8-455a-8587-dae71d6a02a9_a2dd142c-1240-4f54-89ff-1caff7aea466.jpg

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति में आईं अर्पिता खान ने बताया कि कैसे वह कर्जे वालों की फोन कॉलों और धमकियों से परेशान हो चुकी थीं। उनकी कहानी सुनकर अमिताभ और ऑडियंस भी दंग रह गईं।

अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। शुक्रवार के एपिसोड में महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पिता झा हॉटसीट पर बैठीं। अर्पिता ने अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में उस वक्त को याद किया जब उनके पिता के बैंक खाते में एक भी पैसा नहीं था और वे आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे थे। अर्पिता ने बताया कि कैसे एक वक्त पर उनके परिवार के ऊपर भारी कर्ज हो गया था। रिकवरी एजेंट अक्सर घर आकर धमकी दिया करते थे। उन्होंने कहा कि वह जीती हुई धनराशि से क्या करना चाहती हैं। ऑडियंस के लिए अपकमिंग एपिसोड इसलिए भी रोचक होने वाला है क्योंकि अर्पिता शो में 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देंगी।

जीते हुए पैसों का क्या करेंगी अर्पिता झा?

अर्पिता ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी कहानी सुनाई और उस वक्त को याद किया जब परिवार पालने के लिए उनके पिता ने छोटे-मोटे काम करके गुजारा किया था। अर्पिता झा ने बताया कि वह शो में जीती हुई रकम से अपने माता-पिता का जीवन और अधिक आरामदायक बनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने मम्मी-पापा को विदेश में छुट्टियां मनाने ले जाना चाहती हैं। अर्पिता ने बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब उनके परिवार की हालत इतनी खराब थी कि उनके पिता को कोरियर कंपनी में काम करना पड़ता था।

पिता के मन में आते थे सुसाइड के विचार

अर्पिता ने बताया कि उनके पिता की मासिक आय सिर्फ 5,000 रुपये थी। परिवार के लिए महीने की आमदनी बढ़ाई जा सके यह सोचकर उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया, लेकिन यह कारोबार नहीं चला और वह कर्ज में फंस गए। उन पर भारी लोन था और कर्ज वसूलने वाले हर महीने पैसे लेने आते समय परिवार को धमकाते थे। अर्पिता ने याद करते हुए बताया कि उनके पिता के मन में सुसाइड के विचार आने लगे थे। तब उन्होंने और उनके भाई-बहनों ने परिवार को सहारा देने के लिए कई छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया था।

₹1 करोड़ के सवाल का जवाब देंगी अर्पिता

KBC कंटेस्टेंट ने यह भी बताया कि पढ़ाई के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जो कि बढ़ते-बढ़ते 8 लाख रुपये हो गया। हालांकि पिछले कुछ सालों से वह इस लोन को नियमित रूप से चुका रही हैं। केबीसी 18 के सोमवार के एपिसोड में अर्पिता 1 करोड़ रुपये के लिए पूछे जाने वाले सवाल का जवाब देंगी। शुक्रवार के एपिसोड में उन्होंने जिस सबसे मुश्किल सवाल का जवाब दिया वह 5 लाख रुपये का था। सवाल था- भारत का कौन सा पड़ोसी देश ‘ज़ोंगखाग’ नामक प्रशासनिक जिलों में विभाजित है? विकल्प थे- भूटान, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार। अर्पिता ने आत्मविश्वास से भूटान का नाम लिया, जो कि सही उत्तर था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN