Home LIFESTYLE NEWS HINDI पीले नाखून और गंदे हाथों को एक नुस्खे से चमकाएं, मेनीक्योर वाले...

पीले नाखून और गंदे हाथों को एक नुस्खे से चमकाएं, मेनीक्योर वाले कई स्टेप की जरूरत नहीं पड़ेगी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तीज और गणेश चतुर्थी का फेस्टिवल नजदीक है। घर के सारे काम करने के बाद अपनी खुद की केयर भी करें। लेकिन गंदे हाथों को चमकाने के लिए समय नहीं है तो बस 1 स्टेप में कुछ ही मिनटों में पीले-गंदे हाथ हो जाएंगे साफ।

चेहरे को चमकाना तो सबको याद रहता है लेकिन ज्यादातर महिलाएं हाथों को चमकाना भूल जाती हैं। खाना बनाना, कपड़े धोना, बर्तन धोने के चक्कर में ज्यादातर महिलाओं के हाथ काफी गंदे दिखते हैं। नाखूनों के कोनों पर कालिख और गंदगी जमा हो जाती है और कई बार तो सब्जियों को काटने की वजह से नाखून भी पीले-काले से दिखने लगते हैं। ऐसे गंदे हाथों पर मेहंदी लगाया तो वो भी सुंदर नहीं दिखेगी। लेकिन घर-बाहर के काम में दिनभर का सारा समय निकल जाता है तो खुद की देखभाल के लिए भी कम टाइम मिलता होगा। ऐसे में मेनीक्योर के कई स्टेप फॉलो करने का समय ना घर पर है और ना ही पार्लर जाकर पैसे खर्च करने का बजट, तो क्या करें? इस असरदार घरेलू नुस्खे को अपनाएं, जो मिनटों में आपके हाथों को एक बार में ही चमका देगा और घर में बिना तीन से चार स्टेप फॉलो किए पार्लर जैसा मेनीक्योर हाथों पर होगा और हाथ चमकने लगेंगे।

मनप्रीत कौर ने शेयर किया नुस्खा

स्किन और बालों को देसी आयुर्वेदिक नुस्खे से चमकाने के लिए अक्सर मनप्रीत अक्सर वीडियो शेयर करती रहती हैं और इस बार भी हाथों को चमकाने का ये देसी नुस्खा शेयर किया है। जिसे आजमाकर वो हाथों को साफ करते और पीले गंदे नाखून को चमकाते नजर आ रही हैं।

पीले गंदे हाथों को चमकाने का देसी नुस्खा

नाखूनों पर पीली काली परत चढ़ी है और हाथ की स्किन गंदी दिख रही है तो बस तीन चीजों को लेकर हाथ साफ करें।

सफेद कोलगेट टूथपेस्ट

नींबू का रस

बेकिंग पाउडर

सबसे पहले किसी मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सा कोलगेट टूथपेस्ट निकाल लें। इस पेस्ट में एक चम्मच बेकिंग पाउडर डालें और साथ में आधा नींबू का रस निचोड़ दें। अब इस पेस्ट को मिक्स करके रेडी करें।

वन स्टेप मेनीक्योर करने का तरीका

सबसे पहले नाखूनों पर इस पेस्ट को लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पूरे हाथ पर इस पेस्ट को लगाएं और नींबू के छिलके से ही रगड़ें। पांच मिनट तक अच्छी तरह से स्किन पर रगड़ने के साथ ही नाखूनों के आसपास भी इसे रगड़कर साफ करें। जिससे कोने-कोने में फंसी गंदगी निकल जाए। बस पानी से पूरे हाथ को अच्छी तरह से साफ कर लें।

हाथ चमक उठेंगे

इस पेस्ट को लगाकर हाथ धोने के बाद फर्क अपने आप दिखेगा। नाखूनों पर जमा हो रही सारी गंदगी साफ हो जाएगी और साथ ही स्किन पर भी चमक नजर आने लगेगी। हाथों को चमकाने के बाद मॉइश्चराइजर लें और उसे पूरे हाथ पर लगाकर छोड़ दें। अगर स्किन पर टैनिंग और कालापन हो गया है तो उसे दूर करने में भी ये पैक मदद करेगा। बस बिना ज्यादा समय लगाए कुछ ही मिनटों में हाथ चमकने लगेंगे और मेनीक्योर कराने या घर पर ही मेनीक्योर किट खरीदने के पैसे भी बचेंगे।

तो इस बार त्योहारों से पहले हाथों को भी चमकाकर सुंदर बना लें। जिससे मेहंदी-चूड़ी पहनने से पहले हाथ सुंदर और चमकदार हो जाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN