Home LIFESTYLE NEWS HINDI पुलिस: चोरी करते समय तुम्हें डर नहीं लगा? चोर का जवाब सुन...

पुलिस: चोरी करते समय तुम्हें डर नहीं लगा? चोर का जवाब सुन नहीं रुकेगी हंसी!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हंसना सेहत के लिए जरूरी है और आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर खूब हंसी आएगी। चोच-पुलिस वाले ये जोक्स अपनों के साथ जरूर शेयर करें। 

ठहाकेदार हंसी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। कहते हैं कि खुलकर हंसने से शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। ऐसे में आपकी लाफ्टर डोज को पूरा करने के लिए हम कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद हंसी नहीं रुकेगी। चोर और पुलिस वाले ये मजेदार जोक्स वॉट्सऐप पर शेयर भी किए जा सकते हैं।

1) पुलिस वाला: तुमने चोरी क्यों की?

चोर: साहब, आपकी नौकरी पाने के लिए!

पुलिस वाला: वो कैसे?

चोर: आप भी तो लोगों को पकड़कर पैसे लेते हो!

2) पुलिस: चोरी करते समय तुम्हें डर नहीं लगा?

चोर: लगा था साहब!

पुलिस: फिर भी चोरी की?

चोर: डर के मारे जल्दी-जल्दी की थी।

3) पुलिस: तुम्हारे खिलाफ पक्का सबूत है!

चोर: क्या सबूत है, साहब?

पुलिस: तुम्हारे हाथ के निशान मिले हैं!

चोर: साहब, हाथ तो भगवान ने दिए हैं, अब उन्हें काट थोड़ी दूं!

4) पुलिस: कितने पढ़े-लिखे हो?

चोर: साहब, MBA किया है!

पुलिस: फिर चोरी क्यों करते हो?

चोर: साहब, मार्केटिंग में था… अब डायरेक्ट कस्टमर तक पहुंचता हूं!

5) पुलिस: रात को घर में घुसे क्यों?

चोर: साहब, दिन में लोग जाग रहे होते हैं!

पुलिस: और रात में?

चोर: रात में आप जाग रहे होते हैं!

6) पुलिस: तुम्हें क्या चाहिए?

चोर: साहब, वकील चाहिए!

पुलिस: क्यों?

चोर: क्योंकि आपने तो मेरी एक नहीं सुननी।

7)पुलिस: सच-सच बता, चोरी कहाँ की?

चोर: साहब, पहले बताओ पकड़ा कहां से?

पुलिस: रेलवे स्टेशन से!

चोर: तो चोरी भी वहीं की होगी, आप तो बहुत होशियार हो!

8) पुलिस: चोरी करने आए थे या सोने?

चोर: साहब, चोरी करने आया था!

पुलिस: फिर बिस्तर पर क्यों सो रहे थे?

चोर: घर इतना आरामदायक था कि इरादा बदल गया।

9) चोर: साहब, आप मुझे हर बार पकड़ लेते हो!

पुलिस: क्योंकि मैं पुलिस वाला हूँ!

चोर: तो एक बार दोस्ती निभाओ!

पुलिस: ठीक है, अगली बार पहले फोन करके आना।

10) पुलिस: तुम पुलिस की वर्दी पहनकर चोरी क्यों कर रहे थे?

चोर: साहब, ताकि कोई शक न करे!

पुलिस: लेकिन तुम्हारी मूँछ नकली है!

चोर: साहब, असली होती तो पहचान लेते।

11) पुलिस वाला: तुम जेल से भागे क्यों?

चोर: साहब, मुझे आजादी चाहिए थी!

पुलिस: फिर वापस क्यों आ गए?

चोर: बाहर आपकी टीम घूम रही थी!

पुलिस: तो?

चोर: साहब, जेल में कम से कम खाना तो टाइम पर मिलता है!

12) पुलिस: अगर मैं तुम्हें छोड़ दूं, तो क्या करोगे?

चोर: साहब, आपका एहसान कभी नहीं भूलूंगा!

पुलिस: सच में?

चोर: हां साहब, अगली बार आपके घर चोरी नहीं करूंगा!

पुलिस: अगली बार?

13) पुलिस: बड़े होकर क्या बनना चाहते थे?

चोर: अमीर आदमी!

पुलिस: फिर चोर कैसे बन गए?

चोर: साहब, अमीर बनने का शॉर्टकट खोज रहा था!

14) पुलिस: चोरी कबूल करता है या नहीं?

चोर: नहीं साहब!

पुलिस: एक डंडा और पड़ेगा!

चोर: कबूल करता हूं!

पुलिस: क्या चोरी की?

चोर: साहब, आपका डंडा चुराया था।

15) पुलिस: तुमने चोरी क्यों की?

चोर: फॉर मनी, सर!

पुलिस: मतलब?

चोर: मतलब पैसे के लिए!

पुलिस: हिंदी में क्यों नहीं बोले?

चोर: साहब, चोरी देसी है, लेकिन स्टाइल इंटरनेशनल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN