Home LIFESTYLE NEWS HINDI पूर्व ब्रिटिश PM ऋषि सुनक को बेहद पसंद हैं भारत की ये...

पूर्व ब्रिटिश PM ऋषि सुनक को बेहद पसंद हैं भारत की ये 4 डिशेज, नाम सुनकर मुंह में आ जाएगा पानी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बीते दिनों दिल्ली आए हुए थे। उन्होंने दिल्ली में कुछ खास डिशेज का स्वाद चखा। आइये जानते हैं ऋषि सुनक को खाने में क्या चीजें पसंद हैं और वह यहां आकर क्या खाते हैं?

भारतीय खाने के मुरीद हैं पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, पसंद हैं ये 4 देसी डिशेज

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पिछले दिनों दिल्ली आए हुए थे और यहां पर उन्होंने कुछ भारतीय डिशेज का स्वाद चखा। ऋषि सुनक जब भी भारत आते हैं, वह यहां की कुछ डिशेज को जरूर खाते हैं और उन्हें देखते ही उनके मुंह में पानी आ जाता है। बीते दिनों ऋषि सुनक ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान वह अपनी सास सुधा मूर्ति और राज्यसभ सांसद स्वाति मालीवाल के साथ नजर आए थे। उन्होंने दिल्ली की बंगाली मार्केट में मिठाइयों को मजे से खाया और फिर कुछ चटपटा भी ट्राई किया। वैसे दिल्ली आओ और कुछ खाओ नहीं तो दिल्ली यात्रा अधूरी रह जाती है। आइये जानते हैं ऋषि सुनक को कौन सी भारतीय डिशेज पसंद हैं।

नाश्ते में अक्सर खाते हैं ये भारतीय डिश

ऋषि सुनक नाश्ते में कई बार भारतीय डिश रवा इडली खाना पसंद करते हैं। इसके साथ वह सांभर और नारियल वाली चटनी भी खाते हैं। साउथ इंडियन डिश इडली खाने में स्वादिष्ट होती है और पेट के लिए ये सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है।

खुद को कहते हैं मिठाई लवर

ऋषि सुनक खुद को मिठाई लवर मानते हैं और भारत की कई मिठाइयों को देखते ही वह खुद को रोक नहीं पाते हैं। बंगाली मार्केट में भी उन्होंने कुछ खास मिठाइयों का स्वाद चखा था। उन्हें आमतौर पर रसमलाई और मोतीचूर के लड्डू खाना काफी पसंद है। इसके अलावा वह गुलाब जामुन भी खाते हैं। मिठाइयों के मामले में ऋषि सुनक कई चीजें पसंद करते हैं।

चटपटा भी है फेवरेट

ऋषि सुनक इडली और मिठाई के अलावा चटपटी चीजें खाना भी पसंद करते हैं। उन्हें आलू टिक्की, पापड़ी चाट खाना काफी पसंद है। वह भारत आकर इसका स्वाद जरूर चखते हैं। हालांकि, गोलगप्पे, आलू टिक्की, पापड़ी चाट भारत के हर स्ट्रीट में आपको मिल जाएगा और यहां के लोगों का ये फेवरेट है।

कुल्हड़ लस्सी भी है ड्रिंक

ऋषि सुनक को ड्रिंक में कुल्हड़ वाली लस्सी और चाय काफी पसंद है। हालांकि, वह इन चीजों को ज्यादा नहीं पीते हैं क्योंकि वह चीनी से दूर रहते हैं। बिना बिना चीनी वाली चाय ही पीते हैं और कुल्हड़ लस्सी कभी-कभार उनके रूटीन का हिस्सा होती है।

विदेश में क्या खाते हैं

ऋषि सुनक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह विदेश में नाश्ते में ग्रिल्ड चिकन सैंडविच खाते हैं। इसके अलावा दालचीनी बन, पेन औ चॉकलेट पेस्ट्री या मफिन खाना पसंद करते हैं। ऋषि सुनक खुद को फूडी मानते हैं लेकिन खान-पान के साथ वह सेहत का भी खास ख्याल रखते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN