Home LIFESTYLE NEWS HINDI पैरों का कालापन कैसे दूर करें? दादी के इन 2 नुस्खों से...

पैरों का कालापन कैसे दूर करें? दादी के इन 2 नुस्खों से निकल जाएगी जमी मैल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्किन केयर रूटीन अपनाते हुए अक्सर हम पैरों की साफ-सफाई करना भूल जाते हैं। पैरों का ख्याल हमें तब आता है, जब सैंडल्स पहनने पर मैल दिखने लगती है। अगर आपके पैर भी गंदे-काले दिख रहे हैं, तो हम आपको साफ करने के 2 आसान नुस्खे बताते हैं।

ब्यूटी रूटीन अपनाते हुए हम लोग चेहरे को चमका लेते हैं, हाथों की सफाई कर लेते हैं और वैक्सिंग करा लेते हैं लेकिन पैरों को साफ करना भूल जाते हैं। जबकि पैर शरीर का वह हिस्सा हैं, जो सबसे ज्यादा चलते हैं। अक्सर धूल, मिट्टी, गंदगी के कारण पैरों पर गंदगी जमा हो जाती है, जो साफ ना करने पर काली मैल की तरह दिखती है। पैरों की गंदगी तब ज्यादा समझ आती है, जब कोई सैंडल पहनो और पैर अलग से काले दिखने लगे। अगर आपके पैर भी काले-गंदे दिख रहे हैं लेकिन पार्लर जाकर पेडीक्योर कराने का समय नहीं है, तो घर पर 2 आसान नुस्खों को ट्राई करें। इन नुस्खों को सालों से दादी-नानी भी अपनाती आई हैं और इससे पैर साफ हो जाएंगे।

टमाटर का रस और बेकिंग सोडा

टमाटर के रस में प्राकृतिक एसिड होते हैं और बेकिंग सोडा को क्लीनिंग एजेंट माना जाता है। इन दोनों चीजों से आप पैरों की सफाई कर सकते हैं। टमाटर का रस, 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 4 से 5 बूंद नारियल तेल मिक्स करें। इस पेस्ट को बनाकर साइड में रख लें। अब पैरों को पहले गुनगुने पानी में 15 मिनट तक भिगोकर रखें। भिगोने से पैरों की गंदगी फूल जाएगी। पैरों को हल्के से रगड़ते हुए ऊपर मैल छुड़ा लें। फिर इस क्लीनिंग पेस्ट को लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। जब पेस्ट पैरों में सूख जाए, तब हाथों से मलते हुए छुड़ाएं। आपको फर्क नजर आएगा। इसके बाद आप चाहे तो फीट क्लीनर से डेड स्किन हटा सकते हैं या फिर पैरों को बस धोकर पोछ लें।

दही और ओट्स से होगा साफ

दही और ओट्स का पैक पैरों की त्वचा की देखभाल करने में मदद कर सकता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट कर सकता है, जबकि ओट्स त्वचा को मुलायम बनाने और रूखेपन को शांत करने में मदद करते हैं। अगर पैरों में ज्यादा मैल नहीं जमा है, तो दही-ओट्स पैक लगाएं। इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच सादे दही में 1 चम्मच बारीक पिसे हुए ओट्स मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे साफ पैरों पर लगाएं और 5-10 मिनट तक रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।

पेडीक्योर वाला तरीका भी कर सकते हैं ट्राई

अगर आपको घरेलू चीजों पर भरोसा नहीं है या फिर आप अपनाना नहीं चाहती हैं, तो पेडीक्योर वाला तरीका अपनाएं। इसके लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में माइल्ड लिक्विड सोप या शैंपू मिलाकर पैरों को 10–15 मिनट तक भिगोएं। फिर मुलायम ब्रश या कपड़े से पैरों को धीरे-धीरे साफ करें। एड़ियों की रूखी त्वचा को प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से साफ कर सकते हैं। इसके बाद साफ पानी से पैर धोकर तौलिए से पोंछ लें और अच्छी तरह मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम लगाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN