Home मनोरंजन समाचार पोस्ट क्रेडिट सीन्स ने चकराया दिमाग, पृथ्वी से ही गायब हुआ स्पाइडर...

पोस्ट क्रेडिट सीन्स ने चकराया दिमाग, पृथ्वी से ही गायब हुआ स्पाइडर मैन, जानिए क्या है माजरा?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/SM_1785588716567_1785588737788_a249003a-4c3a-481c-8de4-b5b77de9533c.jpg

Spider Man Brand New Day: मार्वल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की कहानी को और ज्यादा इंगेजिंग बनाते हुए स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने कई अलग-अलग परतें खोल दी हैं।

‘स्पाइडर मैन – ब्रैंड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन पोस्ट क्रेडिट सीन्स ने अलग ही तरह का कनफ्यूजन पैदा कर दिया है।

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘स्पाइडर मैन – ब्रैंड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। एक तरफ जहां यह फिल्म ‘एवेंजर्स – डूम्सडे’ के लिए अहम कड़ी साबित होगी, वहीं दूसरी तरफ ऐसा लगता है कि मार्वल ने इस फिल्म को स्पाइडर मैन की अगली फिल्मों की सीरीज के केंद्र में रख दिया है। इस फिल्म में पीटर पार्कर जहां न्यूयॉर्क को एक अलग तरह के खतरे से बचाने की कोशिश करता नजर आता है, वहीं फिल्म के आखिर और पोस्ट क्रेडिट सीन्स में हिंट दिया गया है कि वह अब अर्थ-616 पर भी नहीं है।

पोस्ट क्रेडिट सीन्स ने चकराया दिमाग

जहां फिल्म के आखिर में लोग उम्मीद कर रहे थे कि इसे ‘डूम्सडे’ के इर्द-गिर्द ज्यादा रखा जाएगा। वहीं मार्वल ने एक बार फिर सरप्राइज दे दिया है। लेकिन साथ ही अपनी ऑडियंस को निराश भी नहीं किया। ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से जहां इस फिल्म का सीधा कनेक्शन जोड़ा किया गया है, वहीं स्पाइडरमैन मूवी की अगली कड़ी या फिर किसी नए विलेन का जिक्र करने की बजाए मेकर्स ने ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ का बैकग्राउंड तैयार किया है। तो अब सवाल यह उठता है कि यह सब सब हमें कहां लेकर जाता है?

WARNING: आगे ‘स्पाइडर मैन – ब्रैंड न्यू डे’ के स्पॉयलर्स हो सकते हैं

इस फिल्म के आखिर में स्पाइडरमैन अपने शहर को एक नए खतरे से बचाने में कामयाब हो जाता है। हालांकि अपनी जीत का जश्न मनाने या फिर अपनी आम जिंदगी में लौटने की बजाए वह अचानक कहीं गायब हो जाता है। फिल्म की आखिर में दिए गए हिंट से पता चलता है कि स्पाइडर-मैन पृथ्वी से ही गायब हो गया है, और जो लोग उस पर नजर रखने की कोशिश कर रहे हैं, वे भी उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं। स्पाइडर मैन का यूं गायब हो जाना ही वह मिस्ट्री है जो इस सुपरहीरो मूवी की कहानी को आगे लेकर जाएगी।

पृथ्वी से ही गायब हो गया स्पाइडर मैन!

फिल्म की आखिर में आने वाले एक सीन के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह नेड के स्पाइडर ट्रैकर के बारे में है। यह स्पाइडर-मैन को न्यूयॉर्क या अर्थ-616 पर नहीं, बल्कि बल्कि किसी दूसरे ही ग्रह पर दिखाता है। फैन थ्योरीज की बात करें तो कई लोग मानकर चल रहे हैं कि शायद ट्रैकर किसी दूसरे यूनिवर्स के स्पाइडर-मैन का सिग्नल पकड़ रहा है। लेकिन एक दूसरी थ्योरी है जो इससे कहीं अलग और ज्यादा लॉजिकल साबित होती नजर आती है। गॉसिप्स हैं कि पीटर एवेंजर्स के साथ पृथ्वी से बाहर एक मिशन पर है।

सुपरहीरोज की लड़ाई में होगा पीटर?

पीटर आने वाली एवेंजर्स फिल्मों में ज्यादातर वक्त अलग-अलग यूनिवर्स में सफर करते हुए बिता सकता है। क्योंकि रियलिटी अलग-अलग यूनिवर्स में बदलने वाली है। इससे स्वाभाविक रूप से सीक्रेट वॉर्स में उसकी एक बड़ी भूमिका की संभावना बनती है, जहां कई यूनिवर्स और उनके बचे हुए हीरोज के बीच टकराव होने की उम्मीद है। असल में कहानी क्या मोड़ लेगी और चीजें किस तरह होंगी यह नई फिल्मों की कहानियों के खुलने के साथ ही साफ होगा। फिलहाल कयासों का बाजार तेज है और फैंस डूम्सडे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN