Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार प्यार में मिले धोखे पर खुलकर बोलीं कनिका, गुल्लू के साथ रिश्ते...

प्यार में मिले धोखे पर खुलकर बोलीं कनिका, गुल्लू के साथ रिश्ते का नहीं है कोई चांस?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/Kuan_1789973841950_OEKM_1789973850184_ZWyr_c70b42c6-70f5-40a4-bd14-d526ab53dab8_L81O.png

बिग बॉस 20 में ईशा के साथ बातचीत में छलका कनिका मान के दिल का दर्द। प्यार में मिले धोखे पर खुलकर की बात।

बिग बॉस 20 में भले ही कनिका मान और गुल्लू को एक साथ देखना ऑडियंस को पसंद आ रहा हो, लेकिन कनिका की नजर से देखें तो गुल्लू के लिए इस रिश्ते में कोई गुंजाइश नहीं है। कनिका मान ने एक ताजा प्रोमो वीडियो में बताया कि कैसे वह अब किसी पर भरोसा नहीं कर पाती हैं। कनिका ने अपने ट्रस्ट इश्यूज के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी पूरी कोशिश रहती है कि वह किसी से कोई उम्मीद नहीं रखें। एक्ट्रेस के दिल में उनके पिछले रिश्ते की टीस अभी तक है और यही वजह है कि वह अब आगे खुद की लाइफ को एक सिंगल लड़की के तौर पर ही इमैजिन करती हैं।

गुल्लू के साथ नहीं रिश्ते का चांस?

बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, उसमें कनिका मान ईशा रिखी के साथ बात करती नजर आ रही हैं। प्रोमो में ईशा अपने दिल की बात कनिका मान के सामने रखती दिख रही हैं। प्रोमो वीडियो में उन्हें ईशा से कहते देखा जा सकता है कि, “मुझे नहीं होता है किसी पर भरोसा। चाहे कोई कितना भी मेरे साथ प्यार से बैठ जाए। मुझे शक ही रहता है सामने वाले पर। मुझे लगता है कि पता नहीं भाई कब…. तो मैं पूरी कोशिश करती हूं अपनी तरफ से कि मैं सामने वाले से एक पैसे की भी उम्मीद नहीं रखूं।”

‘अगर मेरा भरोसा टूटा तो मैं बहुत..’

कनिका ने कहा कि लोग बहुत प्रैक्टिकल हैं। अगर मेरा भरोसा टूटा तो मैं बहुत टूट जाती हूं। कनिका जब ये सारी बातें बता रही थीं तो उनके चेहरे पर अतीत के जख्मों का दर्द साफ देखा जा सकता था। एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने बहुत वक्त लिया है आज ऐसा इंसान बनने में कि मुझे चीजों से फर्क ही नहीं पड़ता।” कनिका ने बताया कि कैसे जब वह बहुत ज्यादा टूट गई थीं, तब उन्होंने खुद ही अपने आप को संभाला था और उस वक्त कोई भी उनके साथ नहीं खड़ा था। कनिका ने बताया कि वह ऐसे डार्क फेज में चली गई थीं कि शोज तक मना कर दिए थे।

कौन काम आया था उस वक्त पर?

कनिका मान ने कहा, “कौन काम आया था उस समय पर? जिसके ऊपर मैं पूरा भरोसा करके बैठी थी क्या वो भी आया था? शोज मना कर दिए, चीजें मना कर दीं। मेरा काम पर ही जाने का मन नहीं करता था। सुबह से लेकर रात तक सोफा पर, बेड पर बैठी रहती थी। मुझे लगता है कि जो हाइपर इंडिपेन्डेंस कहते हैं, मेरा वह हो चुका है अब।” कनिका मान ने बताया कि मैं अब भावनात्मक रूप से अपने ऊपर निर्भर हूं, आर्थिक रूप से अपने ऊपर निर्भर हूं और सामाजिक रूप से भी देखूं तो मुझे अकेले रहना बहुत अच्छा लगता है।

‘मुझे बहुत डर लगता है इतनी सी..’

कनिका ने कहा, “मैंने अपने आप पर इतना काम किया। और इतना काम करने के बाद अब मैं इस फेज में हूं कि मुझे बहुत डर लगता है इतनी सी अटैचमेंट से भी।” बता दें कि कनिका मान का नाम निशांत सिंह मलखानी के साथ जोड़ा गया था। कहा जाता है कि दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में थे और फिर उन्हें अपने पार्टनर से ऐसा धोखा मिला कि वह इसे आज तक नहीं भुला सकी हैं। कनिका ने हालांकि कभी खुद निशांत का नाम नहीं लिया, लेकिन गॉसिप गलियारों में उनका नाम काफी वक्त तक निशांत के साथ जुड़ा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN