Home BUSINESS NEWS HINDI प्रभजीत सिंह ने छोड़ा उबर का साथ, अब संभालेंगे ChatGPT वाली कंपनी...

प्रभजीत सिंह ने छोड़ा उबर का साथ, अब संभालेंगे ChatGPT वाली कंपनी की कमान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कंपनी में एक दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद अपना पद छोड़ दिया है। उबर ने पुष्टि की है कि प्रभजीत सिंह किसी दूसरे मौके के लिए उबर छोड़ रहे हैं। इस बीच, चैटजीपीटी का संचालन करने वाली अमेरिकी कंपनी OpenAI ने बताया है कि प्रभजीत सिंह सितंबर महीने से भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर मैनेजमेंट में शामिल होंगे। वह किरण मणि को रिपोर्ट करेंगे। हाल ही में किरण मणि को भी OpenAI का एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रभजीत सिंह के एजुकेशन की बात करे तो वह IIT खड़गपुर और IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं।

पद छोड़ने पर उबर ने क्या बताया?

उबर इंडिया में प्रभजीत सिंह के पद छोड़ने पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हम उबर के साथ अपनी एक दशक लंबी यात्रा में प्रभजीत की अगुवाई और उनके अहम योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। हम भारत में वृद्धि के अपने अगले चरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” प्रवक्ता ने कहा कि भारत दुनिया भर में उबर के सबसे अहम बाजार में से एक है। आज हमारे व्यवसाय की मजबूती, पिछले कुछ साल में बनी शानदार टीम और मजबूत नींव को दिखाती है।

OpenAI ने क्या कहा?

OpenAI ने बताया कि प्रभजीत भारत में कंपनी के सबसे सीनियर लीडर होंगे। उन पर कंज्यूमर ग्रोथ, एंटरप्राइज अडॉप्शन और पार्टनरशिप, रेगुलेटरी मामलों और ऑपरेशन्स में हमारी परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी होगी। उनका फोकस पार्टनरशिप बनाने और भारत के बड़े AI इकोसिस्टम को सपोर्ट करने पर होगा। इसके साथ ही वह ज्यादा कंज्यूमर्स, बिजनेस, इंस्टीट्यूशन्स और सरकारी संस्थाओं को AI का फायदा उठाने में मदद करेंगे। यह नियुक्ति भारत में OpenAI के लगातार इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है।

पिछले एक साल से, OpenAI अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कोशिशें कर रही है। अप्रैल 2024 में टोक्यो में अपना ऑफिस खोलने के बाद से कंपनी ने इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। इसी के तहत सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और भारत में ऑफिस ओपन किया है। कंपनी एशिया पेसिफिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर AI टूल्स को लागू करने और अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में एडवांस्ड मॉडल्स को शामिल करने के लिए कई कंपनियों और संगठनों के साथ भी तेजी से पार्टनरशिप कर रही है।

आईपीओ की तैयारी में OpenAI

चैटजीपीटी का संचालन करने वाली अमेरिकी कंपनी OpenAI आईपीओ की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में कंपनी ने प्रारंभिक गोपनीय दस्तावेज अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी के पास दाखिल कर दिए हैं। हालांकि, कंपनी के आईपीओ के समय को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN