Home National news hindi प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ बयान पर क्यों गरमाई राजनीति?

प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ बयान पर क्यों गरमाई राजनीति?

5
0

Source :- BBC INDIA

प्रशांत भूषण और नेहा बोरा

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने गुरुवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि वो रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं.

उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस पर और हमलावर हो गई और उसने आरोप लगाया कि ‘युवाओं को गुमराह करके देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके राजनीतिक सहयोगी प्रत्यक्ष रूप से और अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से ‘अराजकता’ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रेस कॉन्फ़्रेंस से साफ़ हो चुका है कि ‘इन लोगों की मंशा है देश में तख़्तापलट करना और बिना चुनाव लड़े अपनी सरकार बनाना.’

बीते दो अक्तूबर से विपक्षी पार्टियां और सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को तत्काल रोकने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं.

सीजेपी के दो संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ़्तार कर पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को भी दिल्ली में तिरंगा मार्च निकालने का आह्वान किया है.

इसकी पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस हुई, जिसमें अभिजीत दीपके के साथ आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज समेत कई अन्य लोग शामिल हुए.

यहीं पर प्रशांत भूषण ने बीजेपी की ओर से ‘अराजकता’ फैलाने और ‘रिजीम चेंज’ के आरोपों पर बोलते हुए कहा, “हां, सभी लोग रिजीम चेंज चाहते हैं.”

प्रशांत भूषण ने क्या कहा था?

प्रशांत भूषण का बयान

गुरुवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा, “यह सत्ता परिवर्तन की लड़ाई है और हम इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे.”

उन्होंने कहा, “यह सत्ता परिवर्तन की लड़ाई है. हम ऐसे तानाशाही शासन को स्वीकार नहीं करेंगे, जो हमारी चुनावी व्यवस्था को कुचल रहा है.”

प्रशांत भूषण ने नेहा बोरा, अभिजीत दीपके और प्रकाश राज के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हिस्सा लिया था.

चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों पर सरकार के रवैये को लेकर प्रशांत भूषण ने कहा, “अब सरकार कह रही है कि यह तो विपक्ष का रिजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) का ऑपरेशन है.”

उन्होंने कहा कि अभी तो हम चुनावी लोकतंत्र ठीक करने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन सरकार की इस तरह की बर्बरता चलेगी तो ज़रूर रिजीम चेंज होगा.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS