Home LIFESTYLE NEWS HINDI प्रेशर कुकर में झटपट बनाएं मोमोज कॉर्न सूप रेसिपी, बारिश में चटपटा...

प्रेशर कुकर में झटपट बनाएं मोमोज कॉर्न सूप रेसिपी, बारिश में चटपटा खाने की क्रेविंग होगी पूरी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Monsoon hot spicy recipe: प्रेशर कुकर में झटपट बनाएं मोमोज कॉर्न सूप रेसिपी। झमाझम हो रही बारिश के बीच बच्चों और बड़ों सबकी तीखा, चटपटा खाने की क्रेविंग्स होगी पूरी। नोट कर लें आसानी से बनने वाली ये रेसिपी।

बारिश का मौसम हो तो बच्चे-बड़े सब कुछ स्पेशल खाने की डिमांड करने लगते हैं। कुछ तीखा, चटपटा हो जो बारिश की क्रेविंग्स को पूरा कर दे। ऐसे में आप घरवालों को हेल्दी और हाइजिनिक घर का बना मोमोज कॉर्न सूप बनाकर खिलाएं। झटपट बन जाएगा और पकाने में तो समय गंवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी क्योंकि ये प्रेशर कुकर में पकता है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं मोमोज कॉर्न सूप, नोट कर लें रेसिपी।

मोमोज कॉर्न सूप बनाने की सामग्री

दो कप मैदा

स्वादानुसार तेल

दो चम्मच तेल

पत्तागोभी

सोया वड़ी

स्वीटकॉर्न

गाजर

स्वादानुसार नमक

चिली फ्लेक्स

काली मिर्च

सूप बनाने के लिए

भुट्टे दो

एक बारीक कटा प्याज

लहसुन बारीक कटा

चार से पांच टमाटर

विनेगर में भीगी लाल मिर्च 4-5

मोमोज कॉर्न सूप बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले मैदे का आटा गूंथकर रख लें। अगर आप इसे थोड़ा हेल्दी बनाना चाहती हैं तो एक कप मैदा और एक कप गेहूं का आटा भी ले सकती है।
  • बस आटे में दो चम्मच तेल, स्वादानुसार थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करें और आटे को नर्म गूंथ लें।
  • अब फिलिंग तैयार करने के लिए पत्तागोभी को बारीक काट लें।
  • सोया वड़ी को गर्म पानी में दस मिनट उबालें और पानी निचोड़ कर रख लें। सारी वड़ियों को बारीक काट लें।
  • साथ में गाजर भी घिस लें या फिर काट लें।
  • स्वीट कॉर्न लें और सारी चीजों के साथ मिला दें।
  • काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और चिली फ्लैक्स डाल दें।
  • जरूरत के मुताबिक कुछ मनचाहे फ्लेवर जैसे अदरक घिसकर या फिर लहसुन घिसकर डाल दें।
  • सारी चीजों को मिक्स कर लें।
  • अब आटे की छोटी लोई लेकर बेल लें।
  • फिर तैयार स्टफिंग को भरें और मोमोज का शेप दें। मनचाहे आकार में सारे मोमोज तैयार कर लें।
  • अब कुकर में तेल डालकर गर्म करें और बारीक कटा प्याज डाल दें।
  • साथ में लहसुन भी डालें और चलाते हुए धीमे-धीमे भूनें।
  • विनेगर में लाल मिर्चियों को भिगोकर रखे रहें।
  • जब ये भीग जाएं तो टमाटर के साथ पीसकर पेस्ट बना लें।
  • प्याज के भुन जाने के बाद इस टमाटर के पेस्ट को डालें और तेल छोड़ने तक भूनें। जब ये अच्छी तरह से भुन जाए तो पानी डाल दें।
  • पानी अपने सूप की कंसिस्टेंसी और पसंद के मुताबिक ही डालें।
  • साथ में कटे हुए भुट्टे के टुकड़े डाल दें।
  • तैयार मोमोज डालें और ऊपर ढक्कन लगाकर सीटी बजा दें।
  • दो से तीन सीटी में आपके गर्मागर्म मोमोज बनकर तैयार हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN