Home मनोरंजन समाचार प्रोड्यूसर ने लगाई थी ऐसी तरकीब, फ्लॉप होते-होते हिट हो गई थी...

प्रोड्यूसर ने लगाई थी ऐसी तरकीब, फ्लॉप होते-होते हिट हो गई थी 72 साल पहले आई ये फिल्म

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/naagin_21_06_1782041324899_1782041328752_50c2ed3a-39d4-464e-ae18-494d650d4999.png

Pehchan Kon: आज हम आपको 72 साल पहले आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो फ्लॉप होते-होते हिट हो गई थी। ये फिल्म हिट हुई थी प्रोड्यूसर की स्मार्ट ट्रिक और फिल्म के गानों की वजह से। 

साल 1954 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसके म्यूजिक ने लोगों के दिलों पर ऐसा जादू किया कि फिल्म का गानों को आज भी लोग पसंद करते हैं। ये वो फिल्म थी जो फ्लॉप हो जाती अगर प्रोड्यूसर एक स्मार्ट ट्रिक नहीं लगाता। प्रोड्यूसर की स्मार्ट ट्रिक और फिल्म के म्यूजिक की वजह से ये फिल्म फ्लॉप होते-होते हिट हो गई थी।

क्या है इस फिल्म का नाम?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है नागिन। फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब इसे ज्यादा लोग देखने नहीं जा रहे थे। फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन उसी वक्त प्रोड्यूसर ने कुछ ऐसा किया कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखने पहुंचे और फिल्म हिट हो गई।

प्रोड्यूसर की तरकीब से हिट हो गई 72 साल पहले आई फिल्म

दरअसल, फिल्म भले ही लोगों को पसंद न आ रही हो, लेकिन इस फिल्म के गाने लोगों के बीच तेजी से पसंद किए जा रहे थे। मन डोले मेरा तन डोले इसी फिल्म का गाना है। ये एक ऐसा गाना है जो आज के लोगों ने भी सुना होगा। इस फिल्म में बीन की जो धुन सुनाई देती है, वो एक आईकॉनिक धुन है। लोगों के बीच फिल्म के गाने पॉपुलर हो रहे थे। इस बात पर फिल्म के निर्माता शशधर मुखर्जी पर गया। वो समझ गए कि लोगों को फिल्म के गाने पसंद आ रहे हैं।

मुफ्त में बंटवा दिए थे ऑडियो रिकॉर्ड्स

इसके बाद शशधर मुखर्जी ने इस फिल्म की ऑडियो रिकॉर्ड्स को मुफ्त में होटल और रेस्तरां में बंटवाए। इसके बाद, गानों को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे और नागिन बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

किसने तैयार किया था इस फिल्म का म्यूजिक?

इस फिल्म का संगीत तैयार किया था मशहूर सिंगर और संगीतकार हेमंत कुमार ने। हेमंत कुमार को सदाबहार गानों के शहंशाह माना जाता है। वहीं, इस फिल्म में गानों को आवाज दी थी लता मंगेशकर, हेमंत कुमार और आशा भोसले ने। वहीं, इस फिल्म में बीन की धुन तैयार की थी कल्याणजी, रवि ने।

फिल्म में नजर आए थे कौन-कौन से सितारे? क्या है आईएमडीबी रेटिंग

इस फिल्म में वैजयंती माला, प्रदीप कुमार, जीवन धर और कमल रॉय जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है। फिल्म को नंदलाल जसवंतलाल ने डायरेक्ट किया है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN