Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/1000826529_1785750486036_1785750494968_dbe1fb1c-e7d5-49ba-a800-911f621782f6.jpgजेसन संजय ने इंटरव्यू में बताया कि उनके पापा विजय ने फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्हें सबसे अहम सलाह यही दी थी कि वह अपनी अलग पहचान बनाएं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने कभी अपने नाम का सहारा लेने के लिए नहीं कहा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय के बेटे जेसन संजय डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे है। उन्होंने पहली बार खुलकर अपने निजी जीवन, परिवार और करियर को लेकर बात की है। संजय ने कहा कि लोग उनकी तुलना उनके पिता से न करें, क्योंकि डांस केवल लगातार प्रैक्टिस से आता है। संजय ने कहा, ‘मैं नेचुरल डांसर नहीं हूं। कृपया मेरी तुलना मेरे पापा से मत कीजिए।’ उन्होंने बताया कि बचपन में पिता के साथ फिल्म वेट्टईकारन के लोकप्रिय गाने नान अडिचा थांगामट्टा में उनकी छोटी-सी मौजूदगी थी, लेकिन उस समय वह केवल 8-9 साल के थे और उन्हें शूटिंग की ज्यादा याद नहीं है। अब जब वह खुद निर्देशन कर रहे हैं, तब उन दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं।
जेसन संजय ने इंटरव्यू में बताया कि उनके पापा विजय ने फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्हें सबसे अहम सलाह यही दी थी कि वह अपनी अलग पहचान बनाएं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने कभी अपने नाम का सहारा लेने के लिए नहीं कहा। बल्कि उन्होंने समझाया कि अगर कभी मदद की जरूरत पड़े तो वह हमेशा साथ रहेंगे, लेकिन करियर का रास्ता उन्हें खुद बनाना होगा। संजय के मुताबिक, यही सीख उन्हें लगातार आगे बढ़ने और अपने दम पर काम करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की उपलब्धियों का सम्मान करते हैं, लेकिन अपनी पहचान अपने काम से बनाना चाहते हैं।
जेसन संजय ने अपनी मां के बारे में क्या बताया
जेसन संजय ने अपनी मां संगीता के बारे में भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी मां किसी जासूस से कम नहीं हैं और वह हमेशा जान जाती थीं कि वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने बचपन का एक किस्सा सुनाया, जब वह बिना किसी को बताए रात में कार लेकर निकल गए थे। उनका मोबाइल फोन भी बंद था, जिसके कारण परिवार उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराने वाला था। अगले दिन घर लौटने पर उन्हें काफी डांट पड़ी।
गौरतलब है कि विजय और संगीता ने हाल ही में 27 साल पुराने अपने वैवाहिक संबंध को समाप्त करने के लिए तलाक की अर्जी भी दायर की है। जेसन संजय ने कहा कि उनके पिता का तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना पूरे परिवार के लिए ऐतिहासिक पल था। इससे उन पर, उनकी बहन और पूरे परिवार पर विरासत को आगे बढ़ाने और उसकी गरिमा बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। जेसन संजय इन दिनों अपनी पहली निर्देशित फिल्म सिग्मा* को लेकर चर्चा में हैं। इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म में सुंदीप किशन और फरिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विजय की विदाई फिल्म जन नायकन के सिनेमाघरों में आने के बाद इसकी रिलीज टाल दी गई। अब फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


