Home मनोरंजन समाचार फिल्म जिसमें डांसर्स ने किए थे एक्शन सीन, जानिए क्यों नहीं थी...

फिल्म जिसमें डांसर्स ने किए थे एक्शन सीन, जानिए क्यों नहीं थी स्टंटमैन के बस की बात

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/Zombie_1782732660414_1782732667905_315d01f0-53d9-407e-a5d4-a98e7af6c171.jpg

फिल्मों में जब एक्शन सीन्स की बात आती है तो या तो एक्टर खुद कमान संभालता है, या फिर अगर सीन रिस्की हैं तो बॉडी डबल या स्टंटमैन हायर किए जाते हैं, लेकिन कभी सुना है कि डांसर्स से एक्शन सीन करवाए गए हों?

किसी भी फिल्म में जो सबसे खतरनाक और हैरान कर देने वाले एक्शन सीन्स होते हैं, वो कौन करता है? आप कहेंगे स्टंटमैन, बॉडी डबल्स, या फिर कई बार एक्टर्स भी! लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस एक्टर्स या स्टंटमैन ने नहीं, बल्कि डांसर्स ने किए थे। अब सवाल उठता है कि डायरेक्टर को ऐसा क्यों करना पड़ा। तो चलिए जानते हैं कौन सी थी यह फिल्म और ऐसे कौन से सीन थे, जो एक्टर और स्टंटमैन दोनों के बस के नहीं थे।

डांसर्स ने किए थे एक्शन सीक्वेंस

हम बात कर रहे हैं साल 2026 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘कोलोनी’ की। यह एक जॉम्बी फिल्म थी, और इसमें जितने भी जॉम्बी सीन्स थे, वो बहुत बारीकी से कोरियोग्राफ किए गए थे। कोरियोग्राफ? आमतौर पर यह शब्द हमें डांसिंग में सुनाई पड़ता है, हैं ना? दरअसल इस फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ इस तरह की थी कि यह किसी साधारण जॉम्बी फिल्मों से अलग थी। इस फिल्म में म्यूटेशन हाइपर कोलिनेटेड होता है, यानि वायरस जिस भी शख्स को संक्रमित करता है, उसके साथ एक कम्यूनिटी की तरह पेश आता है।

बहुत मुश्किल थे फिल्म के ये सीन

यानि इसमें हर जॉम्बी इंडिविजुअल नहीं है, बल्कि वो एक कलेक्टिव माइंड की तरह काम करता है। यानि अगर किसी एक जॉम्बी के पास कोई जानकारी है, तो यह इनपुट सभी संक्रमित जॉम्बी के पास एक झटके में पहुंच जाएगा। फिल्म में कई सीन्स ऐसे थे, जिनमें कई जॉम्बी को एक साथ मिलकर बहुत पेचीदा स्टंट और मूवमेंट करते दिखाया गया था। यह किसी स्टंटमैन के बस की बात नहीं थी, इसके लिए ग्रुप डांसर्स चाहिए थे, जो न सिर्फ सटीक एक्सप्रेशन्स दे सकें, बल्कि बहुत प्रिसाइज मूवमेंट भी दिखा सकें।

मेकर्स को हायर करने पड़े 20 डासंर्स

यही वजह थी कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए 20 के करीब डांसर्स को हायर किया। इस फिल्म के कई बहुत जटिल सीन जो आपको VFX या फिर AI का कमाल लग सकते हैं, वो असल में डांसर्स ने परफॉर्म किए हैं। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7 के करीब है और अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन देखना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि इसी साल रिलीज हुई यह फिल्म अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं आई है। फिलहाल आप इसे थिएटर्स में एन्जॉय कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN