Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/ott_movie_1780245253741_1780245259435_d9e3ce55-b886-4228-a307-9a5a17174c5d.jpgबेहतरीन फिल्म और सीरीज की खोज में हैं, साउथ थ्रिलर पसंद हैं? यहां द फैमिली मैन के जेके यानी शारिब हाशमी ने अपनी फेवरिट 7 फिल्में और वेब सीरीज बताई हैं जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
एक्टर शारिब हाशमी की वेब सीरीज द फैमिली मैन कई लोगों की फेवरिट है। हमने जब उनसे उनकी पसंदीदा फिल्मों और सीरीज की लिस्ट पूछी तो एक से एक हिडन जेम बाहर निकलकर आए। शारिब ने 7 फिल्में और वेब शोज बताए हैं जो उनको बेहद पसंद हैं। आप इन फिल्मों का प्लॉट यहां जानकर वॉचलिस्ट तैयार कर सकते हैं।
ब्रेकिंग बैड
शारिब हाशमी की यह ऑल टाइम फेवरिट वेब सीरीज है। यह एक साधारण हाई स्कूल केमिस्ट्री टीचर वॉल्टर व्हाइट की कहानी है। जिसे पता चलता है कि उसे लंग कैंसर है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं, इलाज महंगा है और वक्त कम। तब वो एक पुराने छात्र जेसी पिंकमैन के साथ मिलकर क्रिस्टल मेथ (एक दवा), बनाने और बेचने का काम शुरू करता है। मजबूरी से शुरू हुई कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब वॉल्टर एक खूंखार अपराधी बन जाता है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
आईएमडीबी रेटिंग: 9.5
दिल्ली क्राइम सीजन 1
दिल्ली क्राइम का सीजन 1 साल 2012 में घटे निर्भया गैंगरेप के बाद की कहानी है। यह घटना के बाद के 96 घंटों की कहानी है। शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का रोल निभाया है। सीरीज आपको झकझोर कर रख देगी। यह सीरीज भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
आईएमडीबी रेटिंग: 8.4
पार्किंग
पार्किंग के झगड़े शहरों में आम हैं। इस फिल्म में आप देखेंगे कि एक पार्किंग का झगड़ा कितना बड़ा हो सकता है। एक छोटी नोकझोंक इतनी बढ़ जाती है कि दो परिवार बर्बाद हो जाते हैं। यह तमिल सीरीज है, डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
आईएमडीबी रेटिंग: 7.8
महाराजा
महाराजा तमिल सीरीज है। मूवी के एक्टर विजय सेतुपति हैं। वह एक साधारण नाई बने हैं और अपनी बेटी के साथ रहता है। एक दिन वह पुलिस के पास पहुंचते हैं और शिकायत दर्ज करवाते हैं कि उनकी लक्ष्मी चोरी हो गई। पुलिस इसे सोना-चांदी या कोई कीमती चीज समझती है। जब असलियत सामने आती है तो सब दंग रह जाते हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें पुलिस एक बड़े अपराध की परतें खोलती है। महाराजा आप नेटफ्लिक्स में देख सकते हैं।
आईएमडीबी रेटिंग: 8.3
नयाट्टू
यह मलयालम का सर्वाइल ड्रामा है। कहानी तीन पुलिसवालों की है जिनमें एक सब-इंस्पेक्टर, एक सिपाही और एक महिला कॉन्सटेबल शामिल हैं। अनजाने से वे एक एक्सीडेंट में फंस जाते हैं। चुनाव के चलते मामला राजनीतिक रंग ले लेता है। गिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों पुलिसवाले बचने के लिए जंगल-जंगल भागते हैं। फिल्म में आप देखेंगे कि कैसे सिस्टम और पॉलिटिक्स अपने ही लोगों को बलि का बकरा बनाती है।
आईएमडीबी रेटिंग: 8
इराट्टा
इराट्टा मलयालम क्राइम थ्रिलर है। इस मूवी में एक पुलिसवाले का मर्डर हो जाता है। मर्डर किसने किया है पता नहीं पर इसका सबसे बड़ा संदिग्ध उस पुलिस इंस्पेक्टर का जुड़वां भाई होता है। फिल्म लास्ट तक आपको कुर्सी से हिलने नहीं देगी और आपका दिमाग उलझा रहेगा। इसे आप सोनीलिव पर देख सकते हैं।
आईएमडीबी रेटिंग: 7.7
आनंद
बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो शारिब ने बताया कि आनंद उनकी ऑलटाइम फेवरिट मूवी है। इसे वह फील गुड कैटिगरी में रखते हैं। आनंद आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
आईएमडीबी रेटिंग: 8.1
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





