Home - फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Samsung का धांसू ऑफर; ₹20000 तक कैशबैक, फ्री...

फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Samsung का धांसू ऑफर; ₹20000 तक कैशबैक, फ्री मिलेगी 3 साल एक्स्ट्रा वारंटी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने अपने Bespoke AI appliances पर शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। ऑफर के तहत, ग्राहकों को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, सैमसंग ग्राहकों को ईजी फाइनेंसिंग ऑप्शन भी दे रही है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

इस दिवाली अगर आप अपने घर के लिए नया टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या फिर कोई अन्य होम अप्लायंसेस खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सैमसंग के पास आपके लिए बहुत कुछ है। सैमसंग अपने होम अप्लायंसेज की रेंज पर रोमांचक ऑफर्स दे रहा है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को और सुविधाजनक व कनेक्टेड बनाते हैं। सैमसंग इस फेस्टिव सीजन अपने ग्राहकों को ढेर सारे प्रोडक्ट्स पर अट्रैक्टिव बेनिफिट और फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग ऑप्शन का लाभ उठाने का मौका दे रहा है। सैमसंग से खरीदारी कर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। ग्राहक चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 20,000 रुपये तक कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को 3 साल की एडिशनल वारंटी भी मुफ्त में मिल रही है। चलिए बताते हैं कैसे…

फेस्टिव ऑफर के हिस्से के रूप में, ग्राहक चुनिंदा सैमसंग प्रोडक्ट्स पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं।

सैमसंग दे रहा 20 हजार तक कैशबैक

फेस्टिव ऑफर के हिस्से के रूप में, ग्राहक चुनिंदा सैमसंग प्रोडक्ट्स पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। उन्हें सैमसंग फाइनेंस प्लस के माध्यम से सिर्फ 888 रुपये से शुरू होने वाली ईएमआई, जीरो डाउन पेमेंट और आसान फाइनेंसिंग का भी लाभ मिलता है, जिससे सैमसंग प्रोडक्ट घर लाना आसान हो जाता है। इसके अलावा, 1 साल की वारंटी खरीदने पर सैमसंग केयर+ के साथ बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 3 साल तक की अतिरिक्त वारंटी भी मिल सकती है, जो लागू नियमों और शर्तों के अधीन है।

Samsung offers on Bespoke AI appliances

सैमसंग लाया ट्रिपल जीरो ऑफर

फेस्टिव सीजन मनाने के लिए सैमसंग ने ट्रिपल जीरो ऑफर की घोषणा भी की है, जिसमें ग्राहक बेस्पोक एआई डिजिटल अप्लायंसेज को जीरो डाउन पेमेंट, जीरो प्रोसेसिंग फीस और 6 से 10 महीने की अवधि पर जीरो इंटरेस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं। इस रोमांचक ऑफर को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए सैमसंग ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और टीवीएस क्रेडिट के साथ साझेदारी की है।

15 नवंबर तक चलेगा ऑफर

ग्राहक 15 नवंबर, 2026 तक Samsung.com, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और पूरे भारत में मौजूद रिटेल स्टोर के जरिए इन ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इससे ग्राहकों को सैमसंग के नए अप्लायंसेस से अपग्रेड करने और कनेक्टेड तथा AI बेस्ड लाइफस्टाइल का अनुभव करने का मौका मिलेगा।

बिस्पोक AI अप्लायंसेस की खूबियां

सैमसंग के ‘बिस्पोक AI’ (Bespoke AI) अप्लायंसेस आधुनिक भारतीय घरों के लिए अत्यधिक पर्सनलाइज्ड, एनर्जी-एफिशियंट और सुरक्षित स्मार्ट होम सॉल्यूशन्स लाते हैं। सैमसंग के ‘फैमिली हब रेफ्रिजरेटर’ में ‘जेनरेटिव AI’ के शामिल होने से, पहचाने जा सकने वाले खाद्य पदार्थों की रेंज – जिसमें प्रोसेस्ड आइटम भी शामिल हैं – काफी बढ़ गई है। ‘AI फूड मैनेजर’ फ्रिज में मौजूद सामान को रियल-टाइम में ट्रैक करता है, जिससे ‘स्मार्टथिंग्स फूड’के जरिए रेसिपी के सुझाव मिलते हैं, खाना पकाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश मिलते हैं, और यह ओवन या इंडक्शन कुकटॉप जैसे अन्य डिवाइसेस के साथ आसानी से जुड़ जाता है।

यह एक्सपायरी डेट को भी मैनेज करता है, ‘बिक्सबी’ (Bixby) के जरिए उन चीजों के लिए रेसिपी सुझाता है जिनकी एक्सपायरी डेट करीब आ रही है, और शॉपिंग लिस्ट बनाने में मदद करता है। ‘नॉक्स सिक्योरिटी’ डेटा की बेहतरीन सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जबकि ‘स्मार्टथिंग्स’ कनेक्टिविटी की मदद से आप अपने घर के सभी स्मार्ट डिवाइसेस को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। ये सभी फीचर्स एक पर्सनलाइज्ड, एफिशियंट और सुरक्षित स्मार्ट होम एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

सैमसंग इंडिया के डिजिटल अप्लायंसेज बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट और हेड गुफरान आलम ने कहा “सैमसंग की 2026 बेस्पोक एआई अप्लायंस रेंज को ट्रू होम कंपैनियन्स के रूप में डिजाइन किया गया है, जो ग्राहकों की दिनचर्या को सरल बनाने और अधिक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिय प्रदान करने में मदद करती है। हम आशा करते हैं कि इस दिवाली बेस्पोक एआई अप्लायंसेज की रेंज पर हमारे रोमांचक ऑफर्स के साथ उत्सवों को और भी खास बना सकें।”

Amazon पर मिल रहे Samsung के इन होम अप्लायंसेस पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN