Source :- LIVE HINDUSTAN
Studds Accessories Ltd Share price: शेयर बाजार में जारी सुस्ती के बीच आज मंगलवार को Studds Accessories Ltd के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह पश्चिम बंगाल है।
कंपनी के शेयरों में 17% से अधिक की तेजी
बीएसई में आज कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 444 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 514.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। दोपहर 3 बजे के करीब कंपनी के शेयर 15 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था।
तेजी से बंगाल का कनेक्शन (Studds Accessories Ltd in news)
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हेलमेट की डिमांड में तेज इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार मई के महीने में पश्चिम बंगाल मे कंपनी के हेलमेट का 70 प्रतिशत इजाफा हुआ है। वहां की राज्य सरकार ने हेलमेट के नियमों सख्ती लाई है। जिसकी वजह से खरीद में बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के हेलमेट की मांग दोगुनी हो गई है। ईटी के अनुसार मई के महीने में 40 से 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी की हेलमेट की बिक्री राज्य में हुई है। मुर्शिदाबाद, मेदनीपुर, मालदा, कृष्णानगर, आसनसोल, सिलीगुरी, जलपाईगुड़ी में हेलमेट की डिमांड बढ़ गई है।
शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा? (Studds Accessories Ltd Share performance)
पिछले एक हफ्ते में Studds Accessories Ltd के शेयरों की कीमतों में 12.38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 1 महीने में यह स्टॉक 8.40 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि, इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 4.93 प्रतिशत गिरा है। 6 महीने में कंपनी के शेयरों का 2.37 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 12.63 प्रतिशत गिरा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 599.80 रुपये है। 52 वीक लो लेवल 422.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2070 करोड़ रुपये का है।
बीएसई के डाटा के अनुसार नवंबर 2025 में कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 38.25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







