Source :- LIVE HINDUSTAN

Netflix 2 जून 2025 से कुछ पुराने Amazon Fire TV डिवाइसेज़ पर अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। जानें कौन-कौन से डिवाइस होंगे प्रभावित, क्यों लिया गया यह फैसलाऔर क्या करें अब आप।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 04:38 PM
share Share
Follow Us on
बड़ा झटका! 2 जून से इन यूजर्स के लिए बंद हो जाएगा Netflix, जानिए क्यों?

अगर आप अभी भी अपना पुराना Amazon Fire TV Stick सिर्फ बजट या नॉस्टैल्जिया के चलते इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब वक्त है बदलाव का है। खासकर अगर आप Netflix के दीवाने हैं। 2 जून 2025 से Netflix कई पुराने Fire TV डिवाइसेज पर काम करना बंद कर देगा। यह कदम पुराने स्ट्रीमिंग हार्डवेयर के लिए एक युग के अंत की तरह है। Netflix ने ऐसे यूजर्स को ईमेल भेजना भी शुरू कर दिया है जिन्होंने पिछले 12 महीनों में पुराने Fire TV डिवाइस पर Netflix इस्तेमाल किया है।

Netflix क्यों ले रहा है यह फैसला?

Netflix अब ज्यादा एडवांस वीडियो फॉर्मेट्स पर शिफ्ट हो रहा है, जैसे AV1 जो बेहतर वीडियो क्वालिटी देता है और कम डेटा इस्तेमाल करता है। लेकिन पहली जनरेशन के Fire TV डिवाइसेज AV1 को सपोर्ट नहीं करते, जिससे Netflix इन पर ऑप्टिमल एक्सपीरियंस नहीं दे सकता।

ये भी पढ़ें:Vi का धमाका ऑफर: अब 1 प्लान से चलेंगे 8 SIM, पूरे परिवार को मिलेगा अनलिमिटेड कॉल

किन डिवाइसेज पर Netflix सपोर्ट बंद होगा?

Amazon Fire TV (2014), Fire TV Stick (2014), Fire TV Stick with Alexa Voice Remote (2016) ये सभी डिवाइसेज अब तकनीकी रूप से पुराने हो चुके हैं और इनमें नए स्ट्रीमिंग फीचर्स को सपोर्ट करने की क्षमता नहीं है। Amazon ने भी इन डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स देना सालों पहले बंद कर दिया था।

अब क्या करें?

अगर आपको नहीं पता कि आपका डिवाइस प्रभावित है या नहीं, तो आप Amazon की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने डिवाइस की जानकारी चेक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि सिर्फ शुरुआती मॉडल्स ही इस फैसले से प्रभावित होंगे। बाकी सभी डिवाइसेज पर Netflix चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें:₹9000 सस्ता हुआ Oppo का वाटरप्रूफ फोन, वॉशिंग मशीन में धुलने पर नहीं होगा खराब!

Netflix कहां-कहां चलेगा?

घबराने की ज़रूरत नहीं है। Netflix अभी भी इन डिवाइसेज़ पर चलता रहेगा: Roku स्टिक्स, Android TV बॉक्स, Smart TVs, गेमिंग कंसोल्स। अगर आप अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो अब इससे बेहतर समय नहीं होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN