Home rss business hindi बड़े भूचाल के बाद अब तूफान बनेगा यह शेयर? 90% से ज्यादा...

बड़े भूचाल के बाद अब तूफान बनेगा यह शेयर? 90% से ज्यादा उछाल का है अनुमान

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PB Fintech share price: बाजार में बिकवाली वाले माहौल के बीच कुछ शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को पीबी फिनटेक लिमिटेड के शेयर एक पर्सेंट से ज्यादा उछल कर 1,213.70 रुपये तक पहुंच गए। इससे पहले शेयर में कई दिन तक बड़ी गिरावट देखी गई। इस वजह से शेयर 25 सितंबर को 1,115.10 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन इस शेयर के लिए बुलिश नजर आ रहा है।

90% से ज्यादा बढ़त का अनुमान

पीबी फिनटेक लिमिटेड के शेयरों में 90% से ज्यादा की बढ़त का अनुमान लगाया है। 28 सितंबर को जारी अपनी रिपोर्ट में बर्नस्टीन ने कंपनी पर अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है और ₹2310 का प्राइस टारगेट दिया है। इसका मतलब है कि शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से इसमें 91% की बढ़त की संभावना है। बर्नस्टीन का मानना ​​है कि IRDAI के प्रस्तावित फ्रेमवर्क से पीबी फिनटेक के इंश्योरेंस टेक रेट में 40% की कमी आएगी। इससे फाइनेंशियल ईयर 2028 में कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 36% की संभावित कमी हो सकती है। Paisabazaar से इस असर को कुछ हद तक ही कम किया जा सकेगा।

बर्नस्टीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टर्म प्लान्स में ट्रेल-बेस्ड स्ट्रक्चर की ओर बदलाव से कंपनी के लिए कैश फ्लो में देरी होगी, जिससे कंपनी की वर्किंग कैपिटल पर शुरुआती दबाव पड़ेगा। बर्नस्टीन ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2028 में पीबी फिनटेक के मुख्य बिजनेस की डायरेक्ट कॉस्ट में काफी कमी आ सकती है क्योंकि ग्रोथ पर जोर कम हो जाएगा और फिर फाइनेंशियल ईयर 2029 में स्थिति सामान्य हो जाएगी। बर्नस्टीन के सिनेरियो एनालिसिस से यह भी पता चलता है कि पीबी फिनटेक के फाइनेंशियल ईयर 2028 के टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) के अनुमान में 34% की कटौती हो सकती है। बता दें कि पीबी फिनटेक शेयर को कवर करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 16 ने बाय, 5 ने होल्ड और 4 ने सेल रेटिंग दी है।

क्यों आई गिरावट?

डिस्ट्रीब्यूशन नियमों पर IRDAI के ड्राफ्ट गाइडलाइंस के बाद गुरुवार और शुक्रवार को पीबी फिनटेक के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इन प्रस्तावित गाइडलाइंस के कारण गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 36% की गिरावट आई, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट थी। शुक्रवार को भी इनमें 4% की गिरावट हुई और एक समय तो ये अपने ₹1,150 के लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे चले गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN